फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   बारातियों की गाड़ी को डंपर चालक ने मारी टक्कर, एक की मौत, पांच घायल

बारातियों की गाड़ी को डंपर चालक ने मारी टक्कर, एक की मौत, पांच घायल

Mon, 13 May 2019 11:07 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
बारातियों की गाड़ी को डंपर चालक ने मारी टक्कर, एक की मौत, पांच घायल
महेंद्रगढ़। गांव घढ़ी के पास रात को बारात से लौट रही एक बोलेरो गाड़ी को डंपर चालक ने टक्कर मार दी, जिससे बोलेरो में बैठे एक युवक की मौत हो गई। जबकि जबकि ड्राइवर सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उप नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। मौका पाकर डंपर चालक वाहन सहित फरार हो गया। मृतक प्रदीप परिवार में दूल्हे का भाई लगता है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार को भिवानी जिले के गांव सोहांसड़ा, ढाणी गंगा सिंह से बारात बसई (महेंद्रगढ़) आई थी। रात को खाना खाने के बाद प्रदीप (18), नितिन (16), अनिल (18), बंटी (16), अजय (20) बोलेरो गाड़ी में सवार होकर वापस घर आ रहे थे। अभी वो घढ़ी के गांव पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे एक डंपर चालक ने बोलेरो को टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो में सवार सभी बाराती घायल हो गए। घायलों को उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। प्रदीप एवं नितिन को रेवाड़ी लेकर जाया गया। जहां पर प्रदीप ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अनिल चिड़िवा को निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक प्रदीप के चाचा सुरेंद्र के बयान पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। मृतक प्रदीप 11वीं कक्षा का छात्र था। वो तीन भाई एक बहन हैं। तीन भाईयों में वह बीच का था।
विज्ञापन


मृतक के परिवार में थी दो शादियां
मृतक प्रदीप के परिवार में रविवार को दो शादियां थीं। एक शादी गांव में ताऊ के लड़के की थी। वहीं, दूसरी शादी उसके मामा के दो लड़कों की थी। प्रदीप बोलेरो गाड़ी में अपने ताऊ के लड़के की बारात में बसई गांव गया था। जबकि उसका पूरा परिवार मामा के लड़कों की शादी में भुरजट गांव गया हुआ था। हादसा होने से पहले दोनों ही जगह फेरों की रस्म पूरी हो चुकी थी। जबकि अन्य रस्में होनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed