फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   बदमाशों ने घर में घूसकर एक विद्यार्थी को पीटा,

बदमाशों ने घर में घूसकर एक विद्यार्थी को पीटा,

Thu, 07 Dec 2017 10:18 PM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने घर में घूसकर एक विद्यार्थी को पीटा,
महेंद्रगढ़। लाठी-डंडों से लैस बदमाशों ने वीरवार को गांव पायगा में घर में घुसकर एक विद्यार्थी को जमकर पीटा। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे को एक घंटे के लिए जाम कर दिया। ग्रामीण आरोपियों को पकड़ने की मांग कर रहे थे। जाम लगने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। इससे वाहन चालकों को काफी देर तक परेशान होना पड़ा। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी रमेश कुमार ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी बात पर अडिग रहे। इसके बाद मौके पर पहुंचे थाना डीएसपी सतेंद्र कुमार ने भी उन्हें समझाया। ग्रामीणों ने डीएसपी सतेंद्र कुमार के आश्वासन पर लगभग 2.20 बजे जाम खोल दिया। इस मौके पर ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे में आरोपियों को नहीं पकड़ा गया तो वो फिर जाम लगा देंगे।
विज्ञापन

गांव बचीनी निवासी आकाश पुत्र विद्यासागर (20) अपने मामा सतीश के पास गांव पायगा में रहता है। वह महेंद्रगढ़ के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीए का छात्र है। दोपहर लगभग 1.10 बजे वह अपने मामा की दुकान पर खड़ा था। इस दौरान पांच छह बाइकों पर लगभग 15 बदमाश लाठी डंडों से लैस होकर आए। उनको देखकर आकाश गांव की ओर भाग गया और भगवान दास के घर में घुस गया। पीछा करते बदमाशों ने वहां पर उसके साथ मारपीट की। बुरी तरह से घायल आकाश को महेंद्रगढ़ अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


पांच लोगों की कनपटी पर रखी पिस्तौल
गंगा, रामेश्वर, रामकला, सोनिया और पूर्व सरपंच सरजीत यादव ने बताया जब बदमाश आकाश की पिटाई कर रहे थे, शोर सुनकर वे छुड़वाने के लिए गए थे। इस दौरान बदमाशों ने उनकी कनपटी पर पिस्तौल लगा दी। इसके बाद बदमाश वहां से बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी में आई बाइकर्स की फुटेज
भागते हुए बाइक सवार बदमाशों की तस्वीरें सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गईं। फुटेज में कुल पांच बाइकों पर लगभग 13 बदमाश दिखाई दे रहे हैं। आगे चल रही दो बाइकों पर दो-दो, उनके पीछे दो बाइकों पर तीन-तीन और सबसे पीछे चल रही बाइक पर तीन बदमाश सवार थे। इन बदमाशों के हाथ में लाठी डंडे भी दिखाई दे रहे हैं।

वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानी
जाम में फंसे वाहन चालकों को लगभग एक घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में रोडवेज बसें, सवारी गाड़ियां, स्कूल वाहन सहित लगभग 200 वाहन फंसे हुए थे जबकि चौपहिया वाहन दूसरे रास्ते से निकल गए थे। जाम अधिक बढ़ जाने के कारण कारें आदि कैंची मोड़ से बाजार होकर निकल गई थीं। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों और रोडवेज बस में बैठ यात्रियों को हुई।


बाइकर्स सुबह से ही गांव में चक्कर लगा रहे थे। उनके हाथों में लाठी डंडे और पिस्तौल भी थी। जब उन्होंने आकाश को देखा तो उसके पीछे हो गए और आकाश भाग कर घर में घुस गया और उसके साथ मारपीट करने लगे। जब महिलाओं और बुजुर्गों ने उसे छुड़वाने का प्रयास किया तो उन पर पिस्तौल तान दी।
-सुरेंद्र, सरपंच, गांव पाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed