फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   राजेंद्र उर्फ काना पांच दिन के रिमांड पर

राजेंद्र उर्फ काना पांच दिन के रिमांड पर

Sat, 20 Apr 2019 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
राजेंद्र उर्फ काना पांच दिन के रिमांड पर
नारनौल। पुलिस ने राजेंद्र उर्फ राजू उर्फ काना को पांच दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपी से नीरपुर के शराब के ठेके पर लूट की साजिश रचने और फायरिंग मामले में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता विकास ने बताया कि मोहनपुर निवासी नामी बदमाश चिकू उर्फ सुरेंद्र का दाहिने हाथ माने जाने वाले राजेंद्र उर्फ राजू उर्फ काना को 18 अप्रैल को महावीर पुलिस चौकी ने पांच दिन के प्रोटेक्शन रिमांड पर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ शहर थाना नारनौल में गांव नीरपुर के शराब के ठेके को लूटने की नीयत से फायर करने व नीरपुर बस स्टैंड पर मारपीट करने के बारे में अलग-अलग मामले दर्ज है। लेकिन, आरोपी की गिरफ्तारी इस मामलों में नहीं हो पाई थी। राजेंद्र को स्पेशल स्टाफ महेंद्रगढ़ द्वारा अटेली क्षेत्र से कुछ दिन पहले अवैध हथियार सहित काबू किया गया था। पुलिस रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से शहर थाना क्षेत्र में हुई वारदातों के बारे में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed