{"_id":"5bfee483bdec224168291b9d","slug":"81543431299-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुडीन में 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुडीन में 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दी
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। गांव बुडीन में 25 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते बणी में मफलर से फांसी की फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। परिजनों को फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। युवक रणबीर का शव चार फीट के पेड़ की टहनी मिला, जिसके दोनों पैर जमीन पर टिके हुए थे।
मृतक के पिता होशियार सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि मेरा लड़का रणबीर 27 नवंबर शाम करीब तीन बजे घर से गया था और रात को घर पर नही आया। पिछले तीन चार दिन से वह शराब का सेवन करने लगा था। बुधवार सुबह 6:40 बजे गांव वासी हरफूल ने सूचना दी कि रणबीर ने फांसी लगाकर जान दे दी है। होशियार सिंह जब कुछ लोगों को साथ लेकर मौके पर पहुंचा तो पेड़ पर रणबीर का शव लटका मिला। मामले की सूचना पुुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उप-नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया।
होशियार सिंह ने कहा कि रणबीर ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाई है। रणबीर का शव करीब चार फीट के पेड़ पर लटका मिला। जिसके दोनों पैर जमीन पर टिके हुए थे। मृतक रणबीर खेती करता था। मृतक दो बहनों का इकलौता भाई था।