{"_id":"5b0c56db4f1c1bf76e8b50f9","slug":"81527535323-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू मारकर की टैक्सी चालक की हत्या, गाड़ी के पास मिला चाकू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाकू मारकर की टैक्सी चालक की हत्या, गाड़ी के पास मिला चाकू
Updated Tue, 29 May 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली (नारनौल)।
गांव रामपुरा के पास एक टैक्सी चालक की गर्दन पर चाकू मारकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे चाकू मौके पर ही छोड़ गए। वहीं, टैक्सी चालक का शव भी गाड़ी की ड्राइवर सीट पर लहूलुहान अवस्था में मिला है। वारदात की सूचना मिलने के बाद एसपी, डीएसपी व अन्य पुलिस अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव कांटी बस स्टैंड से रामपुरा गांव की ओर जाने वाले सड़क मार्ग पर सुबह करीब पांच बजे राहगीरों ने देखा कि होंडा गाड़ी बीच रास्ते खड़ी हुई है। वहीं, आने-जाने वाले वाहन चालकों ने जब हॉर्न बजाकर गाड़ी को साइड में करने का संकेत दे रहे हैं। लेकिन चालक गाड़ी को साइड में नहीं कर रहा। जब राहगीरों ने गाड़ी के पास जाकर देखा तो गाड़ी में लहूलुहान अवस्था में शव पड़ा मिला। जिसकी सूचना उन्हाेंने नजदीक के गांव रामपुरा निवासियों और पुलिस को दी। वहीं, मृतक की शिनाख्त नारनौल शहर के सिंघाना रोड स्थित बिंजा जोहड़ निवासी भागमल (50) के रूप में हुई। मामले की सूचना पाकर थाना अटेली प्रभारी रामस्वरूप, जिला पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल व जिला उप पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को गाड़ी की कुछ दूरी पर खून से सना चाकू पड़ा मिला। वहीं, हमलावरों के खून से पैर के निशान भी नजर आए।
किराये पर चलाता था टैक्सी
भागमल नारनौल शहर के रेवाड़ी रोड पर स्थित टैक्सी स्टैंड पर किराये के लिए गाड़ी लगाता था। वह किशोरीमल नामक व्यक्ति की गाड़ी पर ड्राइवर था। रविवार रात कोई गाड़ी को दिल्ली के पालम शहर के लिए किराये पर लेकर गया था। उसके बाद दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर खेड़की दोला में स्थित टोल टैक्स से गाड़ी करीब एक बजे वापस नारनौल की ओर आई।
विज्ञापन
गाड़ी से टोल टैक्स की पर्ची बरामद
गाड़ी की तलाशी लेने पर खेड़की दोला टोल टैक्स की पर्ची बरामद हुई। पुलिस ने मृतक के शव का नारनौल सामान्य अस्पताल में चिकित्सकों के बोर्ड के माध्यम से पोस्टमार्टम करवाया। जिसमें मृतक की गर्दन पर तेजधार हथियार से वार होने की पुष्टि हुई। इसी वार से मृतक की मौत हुई। मृतक के तीन लड़के हैं, जोकि अविवाहित है।
लहूलुहान शव मिलने से लोगाें में भय
ग्रामीण क्षेत्र में बीच सड़क मार्ग पर लहूलुहान गाड़ी में शव को पड़ा देखकर लोगों में भय का माहौल बन गया। क्योंकि ग्रीष्म ऋतु होने के कारण सड़क मार्गों पर देर रात तक वाहन चालकों व पैदल राहगीरों का आवागमन बना रहता है। रामपुरा गांव के कुछ कदम दूरी पर हुई वारदात की चर्चा लोगों की जुबां पर दिनभर सुनने को मिली। इस क्षेत्र में पहले भी इस तरह की घटना घट चुकी है।
वर्जन
मृतक के शव का नारनौल सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया तथा उसके पुत्र की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। जिसके लिए एक स्पेशल टीम का भी गठन किया गया है। जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- रामस्वरूप, थाना अटेली, एसएचओ।