{"_id":"5a74c6b04f1c1b0a7b8b4b3d","slug":"81517602480-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत
Updated Sat, 03 Feb 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में एक युवक की मौत
महेंद्रगढ़। आईटीआई रोड़ पर हुई सड़क दुर्घटना में झज्जर निवासी एक युवक की वीरवार रात मौत हो गई। युवक कार में दो लोगों को छोड़ने के लिए महेंद्रगढ़ आया था। पाली वापस जाते समय रास्ते में वाहन पेड़ से टकराने पर हुई दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पाली की एक सिक्योरिटी सर्विस देने वाली कंपनी पर मृतक से बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलवाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई के लिए पुलिस को शिकायत दी है।
जानकारी के अनुसार झज्जर जिला के गांव बापड़ोदा निवासी अमन (22साल) पुत्र सुनील पिछले कुछ दिनों से केंद्रीय विश्वविद्यालय जांट-पाली में सुरक्षा गार्ड उपलब्ध करवाने वाली कंपनी के साथ काम कर रहा था। वह केंद्रीय विश्वविद्यालय से वीरवार रात दो लोगों को छोड़ने के लिए कंपनी की कार लेकर महेंद्रगढ़ आया था। यहां से वापस पाली जाते समय रात करीब 10.30 बजे कार आईटीआई के नजदीक कार सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से टकरा गई। आसपास से निकल रहे राहगीरों ने दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त कार से निकालकर अमन को उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में इलाज के लिए पहुंचाया, लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। लोगों के अनुसार अमन की मौत मौके पर ही हो चुकी थी। मृतक के पास मिले कागजात के आधार पर पुलिस ने रात में ही उसके परिजनों को हादसे की जानकारी दी।
शुक्रवार सुबह महेंद्रगढ़ आने के बाद मृतक के ताऊ कुलदीप सिंह पुत्र ताराचंद ने पुलिस को शिकायत देकर पाली स्थित सिक्योरिटी कंपनी व स्टाफ को दुर्घटना का जिम्मेवार मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इसमें कुलदीप सिंह ने बताया कि उसका भतीजा अमन लगभग 15 दिन पूर्व पाली स्थित उक्त कंपनी में आया था। अमन ने उन्हें फोन पर सूचना दी थी कि वह गांव के ही सुरेन्द्र पुत्र रामेश्वर के पास पाली में है तथा उसने उसे एसआर-31 कंपनी में नौकरी पर रखवा दिया है। शिकायत के अनुसार बृहस्पतिवार रात्रि को उन्हें सूचना मिली थी कि सड़क दुर्घटना में अमन की मौत हो गई है। कुलदीप ने कहा कि उसके भतीजे अमन के पास वाहन चलाने का लाइसेंस ही नहीं था। इसके बावजूद कंपनी ने उसे गाड़ी चलाने के लिए दी, जिसके चलते दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। उन्होंने पाली की एसआर कंपनी व स्टाफ को अमन की मौत के लिए दोषी मानते हुए कंपनी के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में कंपनी का कार्य देख रहे सुरेंद्र राठी से मोबाइल पर संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि अमन कंपनी का कर्मचारी नहीं था। वह काम की तलाश में कुछ दिनों से उनके पास आया हुआ था। उन्होंने बताया कि वे अभी संस्कार में हैं, बाद में बात करेंगे। इसके बाद उन्होंने मोबाइल फोन रिसीव नहीं किया।