फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   दुधमुंही बच्ची को बैग में बंद कर नदी में फेंका, चरवाहों को मिली

दुधमुंही बच्ची को बैग में बंद कर नदी में फेंका, चरवाहों को मिली

Fri, 06 Oct 2017 11:35 PM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
दुधमुंही बच्ची को बैग में बंद कर नदी में फेंका, चरवाहों को मिली
दुधमुंही बच्ची को बैग में बंद कर नदी में फेंका
विज्ञापन

चरवाहों को मिला, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर खोजबीन में जुटी पुलिस
फोटो नंबर 21 व 22
अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी। दोस्तपुर के नजदीक कृष्णावती नदी में चरवाहों को शुक्रवार को एक नवजात कन्या मिली। थाना प्रभारी शफीउद्दीन ने कन्या को नांगल चौधरी सीएचसी में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के उपरांत नारनौल रेफर कर दिया गया।
सरपंच देवेंद्र सिंह ने बताया कि गांव के नजदीक बजरी व पत्थरों की गहरी खदानें हैं। पिछले कई महीनों से पत्थरों की माइंस बंद पड़ी है। ब्लास्टिंग नहीं होने के कारण गांव की महिला व पुरुष नदी में भेड़-बकरी चराते हैं। शुक्रवार को करीब 20 महिलाएं नदी में बकरी चरा रही थीं। करीब दो बजे तेज धूप होने के कारण पेड़ नीचे बैठ गईं। इस दौरान उन्हें बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। इधर-उधर तलाशी के बाद उन्हें एक बैग दिखाई दिया। इसे खोलने पर अखबारों में लिपटी नवजात कन्या मिली। जिसे देखकर ग्रामीण हैरान रह गए और सरपंच व पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही नदी में ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। करीब 2.30 बजे थाना प्रभारी घटना स्थल पहुंचे। कन्या को कब्जे में लेकर नांगल चौधरी सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जांच के दौरान कन्या के शरीर पर करीब आधा दर्जन चोट के निशान मिले। आशंका जताई गई कि पीड़िता को जल्दबाजी में फेंका गया है। लेकिन अखबार व कपड़ों में लिपटी होने के कारण गंभीर चोट नहीं लगी। सुरक्षा को लेकर कन्या को वेंटिलेटर मशीन पर रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी के इंचार्ज. डॉ मनीष यादव ने बताया कि नवजात कन्या की नाभि पर कैलिना क्लीप लगा रखी है। इससे डिलीवरी चिकित्सकों की देखरेख में हुई साबित होती है। उन्होंने डिलीवरी सरकारी अस्पताल में होने की संभावना जताई।

थाना प्रभारी शफीउद्दीन ने बताया कि अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। चिकित्सकों द्वारा रेफर करने के बाद कन्या को नारनौल भर्ती करा दिया गया। उन्होंने कहा कि आरोपी महिला की खोजबीन शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed