फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   घर के बाहर सो रहे व्यक्ति को ट्रैक्टर चालक ने कुचला

घर के बाहर सो रहे व्यक्ति को ट्रैक्टर चालक ने कुचला

Mon, 13 May 2019 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
घर के बाहर सो रहे व्यक्ति को ट्रैक्टर चालक ने कुचला
महेंद्रगढ़। घर के बाहर जमीन पर सो रहे व्यक्ति की ट्रैक्टर के नीचे आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। मामले में पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतक के बड़े भाई सोहला निवासी ईश्वर सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका छोटा भाई शैतान सिंह घर के बाहर जमीन पर सोया हुआ था जबकि परिवार के अन्य लोग घर के अंदर सो रहे थे। उसने बताया कि सुबह पांच बजे ट्रैक्टर चालक अपने वाहन को लापरवाही से घर की साइड में बैक कर रहा था। बैक करते समय उसने बाहर सो रहे शैतान सिंह के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को परिजनों ने उप नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed