फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   सड़क हादसे में रिटायर्ड सैन्यकर्मी की मौत, बस चालक पर केस दर्ज

सड़क हादसे में रिटायर्ड सैन्यकर्मी की मौत, बस चालक पर केस दर्ज

Thu, 15 Nov 2018 01:17 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में रिटायर्ड सैन्यकर्मी की मौत, बस चालक पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। सड़क हादसे में एक रिटायर्ड सैन्यकर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात बस चालक पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी बस चालक की तलाश कर रही है।

मिर्जापुर निवासी महाबीर प्रसाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार की शाम करीब चार बजे हवाई पट्टी रोड के बाछौद मोड़ पर खड़ा था जबकि सड़क के दूसरी ओर प्रभुदयाल (81) था। इसी दौरान एक प्राइवेट बस चालक नारनौल की ओर से आई और एक वाहन को ओवरटेक करने के दौरान प्रभुदयाल को सीधी टक्कर मार दी। इससे प्रभुदयाल करीब 20 फुट दूर जाकर गिरा। उसके बाद बस चालक मौके से बस छोड़कर फरार हो गया। हादसे में प्रभुदयाल को गंभीर चोटें आई। प्रभुदयाल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उपचार के दौरान प्रभुदयाल की मौत हो गई। शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने बस नंबर एचआर-47बी-0009 के चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed