{"_id":"5ba2a53d867a55013e75c21a","slug":"51537385789-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम विंडों की शिकायत पर चोरी देखने गए एसडीओ को बनाया बंधक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीएम विंडों की शिकायत पर चोरी देखने गए एसडीओ को बनाया बंधक
Updated Thu, 20 Sep 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। मोहल्ला ढाणी में बुधवार को सीएम विंडो की शिकायत पर एक सैलून में बिजली चोरी पकड़ने गए एसडीओ सिटी को शटर डालकर अंदर बंधक बना लिया। इस दौरान उनके साथ जेई सहित तीन कर्मचारी मौजूद थे। सैलून पर बैठे तीन लोगों ने जेई को धक्का मारकर बाहर कर दिया, जबकि एसडीओ को अंदर बंद कर लिया। लगभग 10 मिनट बाद ही बिजली निगम के अनेक कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर शटर खुलवाया। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस में दी। वहीं, सैलून मालिक का आरोप है कि उन्होंने अपने मीटर की फाइल एक वर्ष पहले से लगाई हुई है, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। एक दिन तो निगम के कर्मचारियों ने फाइल को ही फाड़ दिया।
एसडीओ गौरव कुमार ने बताया कि वह, जेई बीरेंद्र कुमार, एएलएम सुरेंद्र कुुमार और अनिल कुमार सीएम विंडो की शिकायत के संदर्भ में मोहल्ला ढाणी स्थित सैलून की चेकिंग के लिए गए थे। चेकिंग के दौरान बिजली चोरी पाई गई। जब टीम ने डायरेक्ट लगी केबल को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो उस समय मोनू उर्फ देवेंद्र उनके साथ झगड़ा करने लगा और मोबाइल छीनने का प्रयास किया। सैलून के दो अन्य कारिंदों ने भी उसका साथ दिया। कारिंदों ने जेई को धक्का मारकर पहले ही सैलून से बाहर कर दिया था। तीनों मिलकर उसे छत पर ले गए और डंडे के बल पर डराया-धमकाया। साथ ही मोबाइल में चोरी की वीडियो डिलिट करवा दी। ये वीडियो उन्होंने उसकी दुकान की चोरी की बनाई थी। इतनी देर में जेई बीरेंद्र 100 मीटर दूर स्थित बिजली निगम कार्यालय पहुंचकर निगम के अन्य कर्मचारियों को बुलाकर लगाया। सभी कर्मचारियों ने मिलकर दुकान का शटर खुलवाया। इसके बाद उन्होंने एक आरोपी को धर दबोचा दो भाग निकले। आरोपी को कर्मचारियों ने पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलने के बाद एक्सईएन बुधराम पंवार पुलिस चौकी पहुंचे और एसडीओ का हालचाल जाना। साथ ही कार्रवाई करवाने के निर्देेश भी दिए।
वर्जन
पुलिस के पास एसडीओ गौरव की शिकायत पर मोनू उर्फ देवेंद्र और दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। साथ ही एक आरोपी को पकड़ भी लिया है।
- नरेंद्र कुमार, सिटी इंचार्ज पुलिस चौकी महेंद्रगढ़।