{"_id":"59bec5fa4f1c1b1f688b5196","slug":"51505674746-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम 2","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम 2
Updated Mon, 18 Sep 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। शहर के दादरी सड़क मार्ग पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रोहित पुत्र समुंदर सिंह (21) निवासी जाट बाइक पर आकोदा किसी कार्य के लिए जा रहा था। गांव भुरजट के हनुमान मंदिर से थोड़ा आगे सामने से आ रहे ट्रक चालक ने उसकी बाइक टक्कर मार दी। इस दौरान रोहित ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आसपास के लोगों ने युवक को उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं टक्कर मारने के भाग रहे ट्रक का पीछा कर ग्रामीणों उसे रुकवा लिया, लेकिन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक युवक के परिजन धीरज पुत्र महेंद्र सिंह के बयान पर ट्रक को कब्जे में लेकर अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।