फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   दुकानदारों पर हमला, एक को गाड़ी में बंद कर लगाई आग

दुकानदारों पर हमला, एक को गाड़ी में बंद कर लगाई आग

Thu, 03 Aug 2017 11:06 PM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
दुकानदारों पर हमला, एक को गाड़ी में बंद कर लगाई आग
दुकानदारों पर हमला, एक को गाड़ी में बंद कर लगाई आग
विज्ञापन

नारनौल। स्थानीय नागरिक अस्पताल की नई इमरजेंसी के सामने कुछ बदमाशों ने बुधवार रात को जमकर गुंडागर्दी की। बदमाशों ने दो दुकान संचालकों को दुकानें खाली करवाने और रात को दुकानें बंद करने को कहा। इसी दौरान बदमाशों ने दो दुकानदारों पर लाठी और डंडों से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। इसके कुछ देर बाद घर जा रहे एक दुकानदार को उसकी गाड़ी में बंद कर आग लगा दी। दुकानदार जैसे-तैसे गाड़ी से बाहर निकला। हमले के सभी आरोपियों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद सहित करीब 12 अन्य पर मामला दर्ज कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
मोहल्ला माली टिब्बा के विजय कुमार पुत्र ओमप्रकाश अस्पताल के सामने चाय और मोहल्ला रावका के अशोक कुमार पुत्र रोहताश ने हीरा जूस के नाम से दुकान चलाते हैं। अस्पताल होने के कारण दोनों दुकानें रातभर खुली रहती हैं। दुकानदारों ने बताया कि बुधवार रात को अस्पताल के अंदर आधार कार्ड बनाने का काम करने वाला मांदी निवासी जीतू, मोहल्ला बास निवासी राजेश, मोहल्ला रावका निवासी ललित कुमार मोटर साइकिलों पर सवार होकर आए। इनके साथ एक गाड़ी में दस -बारह अन्य युवक भी थे। सबके हाथों में लाठी, डंडे और राड थी। दुकानदारों ने बताया कि रात करीब 11 बजे इन्होंने दुकान के सामने गाड़ियां रोकी और दुकानें बंद करने के साथ ही खाली करने के लिए धमकाया। इसके बाद साथ लगते दो अन्य दुकानदारों ने सामान अंदर रखकर दुकान बंद कर ली। दुकानदार ओमप्रकाश और रोहताश ने दुकान नहीं बंद की तो युवकों ने इन पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान विजय की ट्रैवलर गाड़ी के शीशे भी तोड़कर फरार हो गए। यही लोग रात को एक बजे दोबारा आए और दुकानदारों के साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया लेकिन पुलिस की जिप्सी आते देख भाग गए।
विज्ञापन

दुकानदार विजय कुमार ने बताया कि पूरी घटना के बाद सुबह करीब चार बजे वह दुकान से अपने घर जा रहा था। जब वह गर्ल्स कॉलेज और फाटक के पास पहुंचा तो युवकों ने उसकी ट्रैवलर गाड़ी रोक ली। इसके बाद उसको गाड़ी में बंद करके मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा दी। वह किसी तरह गाड़ी से निकलकर भागा, लेकिन गाड़ी पूरी तरह जल गई। घटना की सूचना उसने तुरंत पुलिस और परिजनों को दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने विजय को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। इस घटना के बाद अस्पताल व आसपास के दुकानदारों सहित आमजन में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों का कहना है कि इस प्रकार की गुंडागर्दी शहर में पहले कभी नहीं देखी गई। अस्पताल चौकी में पुलिस ने दोनों दुकानदारों की शिकायत पर दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। वहीं पुलिस ने एक आरोपी जीतू को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी जीतू को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। इसके लिए पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - गोविंद, प्रभारी, अस्पताल पुलिस चौकी, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed