{"_id":"5b844da542c7924646255374","slug":"31535397285-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने नलापुर में हलवाई के घर लगाई सेंध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने नलापुर में हलवाई के घर लगाई सेंध
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। शहर के मोहल्ला नलापुर में चोरों ने रविवार रात को एक मकान में सेंध लगा लाखों रुपये के आभूषण व हजारों रुपये की नगदी पर हाथ साफ कर ले गए। मकान मालिक को सुुबह जब वारदात की जानकारी लगी तो उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। वहीं, पीड़ित मकान मालिक की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में मोहल्ला नलापुर निवासी पीड़ित हलवाई रामबाबू ने बताया कि रविवार को वह अपने घर में परिजनों के साथ सोया हुआ था। रात को चोरों ने पहले तो रसोई का जंगला हटाकर घर में घुसने का प्रयास किया, लेकिन रसोई का दरवाजा बंद होने के कारण उनकी यह योजना सफल नहीं हो सकी। इसके बाद चोर बाथरूम के जंगले की रेलिंग हटाकर घर में प्रवेश कर गए। अंदर आते ही चोरों ने घर में अलग-अलग कमरों में सो रहे लोगों के उठने के डर से दरवाजों को कपड़े से बांध दिया। ताकि जाग होने पर कोई बाहर न आ सके, लेकिन चोर एक कमरे को बंद करना भूल गए। जिसमें वह सोया हुआ था। इसके बाद चोर जिस कमरे में कोई नहीं सोया था उस कमरे में जाकर आराम से चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
पीड़ित ने बताया कि चोर उक्त कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें से करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी व हीरे के आभूषणों, 50 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर गए। सुबह जब वह अपने कमरे से बाहर आया तो देखा अन्य कमरे के दरवाजे कपड़ेे से बंधे हुए हैं। उसे चोरी का शक हुआ तो उसने परिवार के सभी लोगों को जगाया। इसके बाद घर की तलाशी ली तो एक कमरे जिसमें कोई भी नहीं सोया हुआ था। उसमें रखी अलमारी खुली पड़ी मिली और अलमारी का सामान भी इधर-उधर बिखरा पड़ा था। इसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन
लगातार हो रही चोरियों से लोगों में दहशत
शहर में लगातार हो रही चोरियों से लोगों दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं, पुलिस भी अब शहर में हुई कई बड़ी चोरियों का सुराग तक नहीं लगा सकी है। इनमें महावीर चौक पर एक साथ सात दुकानों, पुलिस बाजार में एक साथ 10-12 दुकानों और रेवाड़ी रोड पर मोबाइल की दुकान में चोरी की वारदात शामिल है। जोकि सभी वारदात अनट्रेस हैं।
वर्जन
पुलिस ने मोहल्ला नलापुर निवासी रामबाबू की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित ने शिकायत में चार सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन, दो सोने की चूडिय़ां तथा कुछ चांदी का सामान व आभूषण चोरी होने की बात कही है। पुलिस चोरों की छानबीन कर रही है।
- रमेश कुमार, शहर थाना प्रभारी नारनौल।