{"_id":"5b2410174f1c1b13358b6e66","slug":"31529090071-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। नेशनल हाईवे-148बी स्थित गांव नांगल सिरोही के पास शुक्रवार को सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में 20 वर्षीय मनीष दिल्ली के कुतबपुरा निवासी था। जबकि विनोद महेंद्रगढ़ के निकटवर्ती गांव नानगवास का रहने वाला था। घायल मोहित सोनीपत जिले के खरखौदा थाना के अंतर्गत गांव तोहटी का रहने वाला है।
जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि मृतक मनीष और घायल मोहित दोनों दोस्त थे। दोनों एक बाइक पर सवार होकर नौकरी के सिलसिले में नारनौल आए थे। शुक्रवार को जब दोनों वापस लौट रहे थे तो गांव नांगल सिरोही के पास एक कार ने उन्हें टेकओवर किया। उक्त कार तेज गति से दौड़ रही थी, जोकि सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। ट्रक की टक्कर से कार उछलकर बाइक सवारों से टकरा गई, जिसके कारण बाइक सवार मनीष ने मौके पर दम तोड़ दिया। जबकि मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी तरफ कार चालक विनोद की भी मौत हो गई। तीनों को महेंद्रगढ़ के सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां मृतक विनोद के शव को पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। जबकि घायल मोहित को आगामी उपचार के लिए रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक मनीष का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। उसके परिजन वहां नहीं पहुंच पाए थे।