फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   भ्रूण लिंग जांच के नाम पर फ्रॉड करने के आरोपियों को भेजा जेल

भ्रूण लिंग जांच के नाम पर फ्रॉड करने के आरोपियों को भेजा जेल

Fri, 04 Jan 2019 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
भ्रूण लिंग जांच के नाम पर फ्रॉड करने के आरोपियों को भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कनीना। भ्रूण लिंग जांच के आरोपी गांव बवानिया निवासी कंपाउंडर भरत यादव तथा सहायक प्रवीन कुमार को वीरवार को एसडीजेएम की अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले में अगली सुनवाई 17 जनवरी को वीसी के जरिए होगी।
थाना अध्यक्ष कैलाश चंद सोनी ने बताया कि गांव बवानिया में कंपाउंडर भरत को भ्रूण लिंग जांच के आरोप में 25 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया था। भरत के साथ क्लीनिक से उसके सहयोगी प्रवीण को भी पकड़ा गया था। मौके से एक लैपटॉप, बॉडी एनालाइजर के अलावा कुछ दवाईयां बरामद की गई थी। इस केस में रेवाड़ी के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी की थी। कनीना स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अलावा पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद रही। पुलिस ने डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. धर्मेश की शिकायत पर भरत यादव, प्रवीण कुमार के खिलाफ पीएनडीटी एक्ट के अलावा कई अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


वर्जन
दोनों आरोपियों को वीरवार को एसडीजेएम कुणाल गर्ग की अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आगामी 17 जनवरी को वीसी के माध्यम से कोर्ट में सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कैलाश चंद सोनी, थाना अध्यक्ष, कनीना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed