फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   झोलाछाप चिकित्सकों को मिला एक दिन का पुलिस रिमांड

झोलाछाप चिकित्सकों को मिला एक दिन का पुलिस रिमांड

Sat, 11 Nov 2017 12:19 AM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
झोलाछाप चिकित्सकों को मिला एक दिन का पुलिस रिमांड
झोलाछाप चिकित्सकों को मिला एक दिन का पुलिस रिमांड
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। सीएम फ्लाइंग एवं गुप्तचर विभाग के दो अलग-अलग क्लीनिक पर छापेमारी में काबू किए गए झोला छाप चिकित्सकों को देर रात मामला दर्ज कर शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

डॉ. आशीष राव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 9 नवंबर को दोपहर 1 बजे गुप्तचर विभाग एवं पुलिस कर्मचारियों के साथ मिलकर गांव पाली में छापेमारी की । इस दौरान आरोपी किताब सिंह से मेडिकल प्रैक्टिस, सही डिग्री और लाइसेंस दिखाने की बात की तो वह उस समय नहीं दिखा पाया। इसके अलावा आरोपी किताब सिंह निवासी पाली के घर से कुछ मेडिकल इंस्ट्रूमेंट और एलोपैथिक दवाइयां बरामद की गईं। इन सभी वस्तुओं को सील कर दिया गया। वहीं, मोहल्ला सैनीपुरा में चांदसी अस्पताल पर सीएम फ्लाइंग एवं डॉ. नवीन के नेतृत्व में छापेमारी की थी। छापे के दौरान मोहल्ला सैनीपुरा निवासी सुजान को अवैध रूप से मेडिकल प्रैक्टिस करते पाया गया। आरोपी सुजान ने टीम को जो डिग्री दिखाई उसमें जो जन्म तिथि लिखी हुई है वो आधार कार्ड और पैन कार्ड से मिलान नहीं हो रही है। इसलिए इसकी डिग्रियां और कागजात पूर्ण वेरिफिकेशन के लिए संबंधित यूनिवर्सिटी के पास भेजी जाए। साथ ही टीम ने अस्पताल में रखी दवाइयां व मेडिकल इंस्टूमेंट बरामद किए थे जिनको सील डिब्बों में सील कर दिया है। उक्त आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed