{"_id":"5a5ba9744f1c1b6b268b46b4","slug":"181515956596-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में एक की मौत, एक अन्य घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में एक की मौत, एक अन्य घायल
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। यहां के धोलेड़ा रोड पर रविवार शाम को करीब सवा पांच बजे हुए हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने दोनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल हुए युवक को आगामी उपचार के लिए रेफर कर दिया।
गांव ताजीपुर निवासी 30 वर्षीय हेमराज पुत्र रामप्रताप ने धोलेड़ा में मिस्त्री की दुकान की हुई थी। वह रविवार शाम को अपने दोस्त अजीत के साथ बाइक पर सवार होकर धोलेड़ा अपनी दुकान पर जा रहा था। वे जैसे ही खातोली मोड़ के पास पहुंचे तो एक ट्रक ने उनको टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने हेमराज को मृत घोषित कर दिया।