फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   दो अलग-अलग सड़क हादसों से खुशियां बदली मातम में

दो अलग-अलग सड़क हादसों से खुशियां बदली मातम में

Mon, 10 Dec 2018 12:31 AM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
दो अलग-अलग सड़क हादसों से खुशियां बदली मातम में
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। दो अलग-अलग सड़क हादसे में जीजा और छोटे भाई की मौत के बाद घर में खुशियों का माहौल गम में परिवर्तित हो गया है। घरों में रात के समय मंगल गीत गाए जा रहे थे, घर पर रिश्तेदारों का जमावड़ा था। वहीं, अचानक बुरी खबर के बाद घर में मातम छा गया। जहां जांट गांव में शादी समारोह में मात्र पांच-सात लोगों ने जाकर विवाह की रस्म अदा की तो दूसरी ओर गांव जांजड़ियावास में लगन समारोह रद्द कर दिया।
गांव जांट वासी रविंद्र के जीजा अशोक की मौत के बाद घर में खुशियां गम में बदल गई। शाम को जिस समय रविंद्र की बारात जानी थी। उस समय उसके जीजा का दाह संस्कार किया जा रहा था। ऐसी दु:ख की घड़ी में परिवार वालों ने बैंडबाजे, घोड़ी, बारात आदि का कार्यक्रम रद्द कर दिया है। घर में जो मिठाईयां बनाई गई थी अब वो भी खराब हो गई। गांव के सरपंच होशियार सिंह ने बताया कि अशोक का दाह संस्कार किए जाने के बाद रविंद्र के साथ पांच-सात लोग शादी के लिए गांव मांडोला गए। वहां भी शादी की औपचारिकताएं पूरी की।
विज्ञापन


लगन समारोह कैंसिल
वहीं, दूसरी गांव जांजड़ियावास वासी मृतक शैलेश के भाई की 12 दिसंबर की शादी है। सोमवार को राजस्थान राज्य के अलवर जिले से लगन आना था। मृतक के चचेरे भाई सुनील ने बताया कि लगन समारोह का कार्यक्रम रद्द कर दिया है। घर पर हलवाई लगे हुए थे, उनको भी भेज दिया। बैंडबाजे, डीजे आदि सभी रद्द कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि मृतक शैलेश एमपीएचडब्ल्यू की पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed