फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   1.315 किग्रा. सोने के जेवर चोरी करने वाली तीन आरोपी महिलाएं गिरफ्तार, 51 ग्राम के जेवर बरामद

1.315 किग्रा. सोने के जेवर चोरी करने वाली तीन आरोपी महिलाएं गिरफ्तार, 51 ग्राम के जेवर बरामद

Sat, 17 Nov 2018 11:48 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
1.315 किग्रा. सोने के जेवर चोरी करने वाली तीन आरोपी महिलाएं गिरफ्तार,  51 ग्राम के जेवर बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़/नारनौल। सराफा बाजार से 1.315 किलोग्राम सोने के जेवर चोरी करने की आरोपी तीन महिलाओं को पुलिस ने कनीना रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। वारदात की चौथी आरोपी महिला अभी फरार है। पुलिस ने गिरफ्तार की गई तीन महिलाओं से करीब 51 ग्राम सोने के जेवर बरामद कर लिए हैं। अन्य सामान की बरामदगी के लिए पुलिस ने आरोपी महिलाओं को तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि महेंद्रगढ़ सराफा बाजार श्रीकृष्ण ज्वेलर्स से 13 नवंबर को सोने के जेवर चोरी करने की चार आरोपियों में से पुुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर लिया है जिसमें जयपुर निवासी सुनीता उर्फ गीता, उसकी नाबालिग बेटी, शालू उर्फ लक्ष्मी को कनीना के रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। इस केस में आरोपी रोशनी अभी पुलिस की गिरफ्तर से बाहर है। यह सभी आरोपी महिलाएं बावरिया गिरोह की हैं।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि महिलाओं से करीब 51 ग्राम सोने के जेवर बरामद कर लिए हैं। उन्होंने बताया कि गिरोह की महिलाएं जयपुर से हरियाणा में आती हैं। महिलाएं ऐसे शहरों में जाती हैं जहां कोई इनको पहचान न सके। महेंद्रगढ़ में आकर 13 नवंबर को इन महिलाओं ने सुनार की दुकान पर चोरी की थी। उन्होंने बताया कि इस केस में पुलिस की चार टीम लगाई गई थी। पुुलिस को पता लगा कि संदिग्ध महिलाएं कनीना रेलवे स्टेशन के आसपास हैं। शनिवार की सुबह करीब 5 बजे पुलिस टीम ने छापा मारकर आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी महिलाओं को महेंद्रगढ़ में एसडीजेएम हिमांशु की अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने आरोपी महिलाओं से सोने के बकाया जेवरों की बरामदगी के लिए रिमांड मांगा। अदालत ने आरोपी महिलाओं को तीन दिन के पुुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस टीम ने किया गिरफ्तार
थाना प्रभारी महाबीर सिंह, सिटी चौकी इंचार्ज कृपाल सिंह, महिला सब इंस्पेक्टर नीलम की टीम ने चोरी की आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस की यह टीम पिछले चार दिन से लगातार छापे मार रही थी जिसमें आसपास के जिलों में भी छापा मारा था।
महिलाओं से यह सामान हुआ बरामद
सोने की एक चेन
-छह लॉकेट
- एक मंगलसूत्र

यह था मामला
चार महिलाएं एक बच्चे के साथ 13 नवंबर की सुबह करीब साढे़ 11 बजे सराफा बाजार में श्रीकृष्ण ज्वेलर्स शोप पर पहुंची जिसमें दो महिलाओं ने चुटकी खरीदने के बहाने दुकान के संचालक संजीव को बातों में उलझा लिया। इस बीच तीसरी महिला ने धीरे से सोने के जेवरों का डिब्बा सरकाकर अपने थैले में डाल लिया था। करीब ढाई घंटे बाद दुकान संचालक को सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता लगा कि महिलाएं सोने के जेवर वाला डिब्बा चोरी कर ले गईं। संजीव कुमार ने बताया कि 1.570 किलोग्राम वजन का डिब्बा था जिसमें करीब एक किलो 317 ग्राम सोने के जेवर थे। बाकी डिब्बे का वजन था।


दुकानदारों ने दिया था अल्टीमेटम
चोरी के मामले को लेकर स्वर्णकार समाज ने 13 नवंबर को बाजार बंद कर धरना दिया था। डीएसपी ने दो दिन में आरोपियों को गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया था। दो दिन का समय बीतने पर पुलिस ने बताया कि आरोपी महिलाओं के बेहद करीब हैं। पुलिस ने इस मामले में पुलिस ने चार अलग-अलग टीमों का गठन किया था। डीएसपी सतेंद्र कुमार ने खुद तीन जगहों पर छापेमारी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed