फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   हत्या के आरोपियों की गिरफ्तार करने की मांग को लेकर एसपी से मिले लोग

हत्या के आरोपियों की गिरफ्तार करने की मांग को लेकर एसपी से मिले लोग

Tue, 08 May 2018 01:28 AM IST
Updated Tue, 08 May 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
हत्या के आरोपियों की गिरफ्तार करने की मांग को लेकर एसपी से मिले लोग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल।
महेंद्रगढ़ के रेलवे रोड की विष्णु कॉलोनी में हुई हत्या मामले को लेकर सोमवार को गांव धोली के ग्रामीण जांगिड़ महासभा के पदाधिकारियों के साथ पुलिस अधीक्षक से मिलकर मामले की जांच उच्चाधिकारियों से करवाने की मांग की। एसपी को दिए ज्ञापन के माध्यम से लोगों ने बताया कि गांव धोली के हनुमान प्रसाद की पुत्री सरोज देवी अपने पति जयभगवान के साथ महेंद्रगढ़ के रेलवे रोड की विष्णु कॉलोनी में रहती थी।
गत 30 अप्रैल को उनके घर के पास रहने वाले प्रदीप तथा उसकी पत्नी बाला देवी घर से बाहर आए और एक स्कूटी के मामले को लेकर उनसे झगड़ा करने लगे। इस झगड़े में जयभगवान और उसकी पुत्री सरोज को गंभीर चोटें आई और जयभगवान की मौत हो गई थी। इसकी शिकायत उसकी पुत्री सरोज ने महेंद्रगढ़ थाना में शिकायत दी थी। पुलिस ने एक मई को धारा 302, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया, लेकिन आज तक इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है और आरोपियों को गिरफ्तार करना तो दूर अभी तक आरोपी से पूछताछ तक नहीं की है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि इस पूरे घटनाक्रम की तस्वीर सीसीटीवी में दिखाई दे रही है। लोगों ने आरोप लगाया कि इस मामले में महेंद्रगढ़ के थाना प्रभारी आरोपियों से मिले हुए हैं, इसलिए इस मामले की जांच उच्चाधिकारियों से करवाई जाए। एसपी ने मौके पर ही सीसीटीवी की फुटेज देखी और पूरे मामले को समझने का प्रयास किया। एसपी कमलदीप गोयल ने लोगों को आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ एक या दो दिन में कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस अवसर पर नगर परिषद के उपप्रधान मनोज जांगड़ा, जांगिड़ महासभा के उपप्रधान ठेकेदार बंशीधर, धोली के सरपंच रोहताश, हनुमान प्रसाद, ठेकेदार नत्थूराम, मास्टर माता प्रसाद, पूर्व जिला पार्षद रामचंद्र, महेंद्र वर्मा, राजेश जांगिड़ तथा ग्यारसीलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed