{"_id":"62112eb70850ff6420116a8b","slug":"17-bangladeshi-released-after-completion-of-sentence-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: सजा पूरी होने पर 17 बांग्लादेशियों को किया रिहा, अवैध रूप से रहने के मामले में पकड़ा था","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरियाणा: सजा पूरी होने पर 17 बांग्लादेशियों को किया रिहा, अवैध रूप से रहने के मामले में पकड़ा था
Sat, 19 Feb 2022 11:23 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:23 PM IST
सार
प्रशासन की सहायता से रिहा किए गए बांग्लादेशियों को कोलकाता भेजा गया है। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद शनिवार को उन्हें जेल से रिहा किया गया है।
विज्ञापन
बांग्लादेशियों को किया रिहा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के नारनौल में लॉकडाउन के दौरान जिले के विभिन्न ईंट भट्ठों पर कार्य करने वाले 17 बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस ने पकड़ा था। जिनके खिलाफ अवैध रूप से रहने का मामला दर्ज किया गया था। न्यायालय द्वारा उक्त लोगों को 13 माह की सजा सुनाई गई थी। इसके तहत उक्त सभी नागरिक जिला जेल नसीबपुर में बंद थे। सभी लोगों की सजा पूरी होने पर प्रशासन द्वारा कागजी कार्रवाई कर शनिवार को पुलिस की मौजूदगी में उन्हें गाड़ी से कोलकाता भेजा गया।
विज्ञापन
जिला जेल उप अधीक्षक सरवर सिंह ने बताया कि ईंट भट्ठों पर बांग्लादेशी अवैध रूप से रह रहे थे। पुलिस को पता चलने पर ईंट भट्ठों पर जाकर वहां रह रहे लोगों से पूछताछ की तो उनमें 17 बांग्लादेशी पाए गए, जिसमें 8 महिलाएं व 9 पुरुष शामिल थे। पुलिस ने उनसे दस्तावेज मांगे तो वो दिखा नहीं पाए थे। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद शनिवार को उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया। जिला पुलिस प्रशासन की सहायता से उन्हें कोलकाता के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन