फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   ट्राले की टक्कर से बाइक सवार तीन व्यापारी घायल, एक की हालत गंभीर

ट्राले की टक्कर से बाइक सवार तीन व्यापारी घायल, एक की हालत गंभीर

Wed, 15 May 2019 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
ट्राले की टक्कर से बाइक सवार तीन व्यापारी घायल, एक की हालत गंभीर

विज्ञापन

नांगल चौधरी। नारनौल-कोटपूतली रोड पर नांगल चौधरी दताल मोड़ के पास एक बाइक व ट्रॉले की भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार तीनों गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी को नांगल चौधरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। लेकिन, एक घायल की गंभीर हालत को देखते हुए परिजन जयपुर ले गए। हादसे के बाद ट्राला चालक वाहन को छोड़कर मौके पर से फरार हो गया है। पुलिस ट्राले को कब्जे में लेकर कार्यवाही में जुट गई हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार हसनपुर राजस्थान निवासी मनोज, सुजावात निवासी वीरसिंह व भखराणा निवासी राजेश एक बाइक पर सवार होकर दोपहर बाद 3:40 बजे किसी काम से नांगल चौधरी से कोटपूतली की तरफ जा रहे थे। बाइक सवार नांगल चौधरी से दताल मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि आगे से आ रहे एक ट्राले ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों दूर जा गिरे। स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की जानकारी देकर घायलों को नांगल चौधरी के सामुदायिक केंद्र भेजा। जहां डॉक्टरों ने घायलों की गंभीर अवस्था को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जिसमें से एक घायल की हालत ज्यादा गंभीर बनी हुई है। उसे परिजन जयपुर लेकर गए है। मौके पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई करने में लगी हुई थी। तीनों गांवों में जाकर सरसों व गेहूं की खरीद का कार्य करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed