{"_id":"5cf56951bdec22075541984b","slug":"155958714912-narnol-news163","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्थ-डे पार्टी में कहासुनी बदली झगड़े में, दो गुटों से चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बर्थ-डे पार्टी में कहासुनी बदली झगड़े में, दो गुटों से चार घायल
विज्ञापन
नारनौल। मोहल्ला सलामपुरा में शनिवार रात को हथियार बंद युवकों द्वारा किए गए हमले का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि रविवार रात को भी मोहल्ला सलामपुरा की भूप कॉलोनी में बर्थडे पार्टी के दौरान झगड़ा हो गया। गोदाम में चल रही पार्टी में आपसी तू-तू, मैं-मैं इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष ने आठ-दस युवकों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया।
स्थानीय लोगों के आने पर कैंपर गाड़ी में आये युवक गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर भाग गए। मोहल्ले के लोगों ने मौके पर फायर होने की भी बात कही लेकिन पुलिस ने फायरिंग होने से मना किया है। डीएसपी विनोद कुमार व एसएचओ दीपचंद पुलिस बल के साथ रात साढ़े 12 बजे मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने कैंपर व पांच मोटर साइकिलों को अपने कब्जे में लिया।
पुलिस के अनुसार रविंद्र उर्फ सन्नी रविवार की रात एक गोदाम पर अपने जन्मदिन की पार्टी मना रहा था। इस पार्टी में कमल, भास्कर, परमानंद, सुई पटीकरा, परवेश यादव, विकास यादव सुराना, रवि जाट व गोदाम मालिक सूरज भी थे। इसी दौरान भास्कर व सुई के बीच झगड़ा हो गया। कमल ने बीच बचाव किया तो उसको चोट लग गई। इसी बीच सुई ने फोन करने अपने साथियों को बुला लिया। कैंपर में रात 11 बजे विशाल, राहुल, राजू व चिन्नू डंडे व सरिया लेकर आए और कमल, भास्कर, परमानंद को पीटना शुरू कर दिया। झगड़े का शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित होना शुरू हो गए। लोगों को देखकर आरोपी फरार हो गए। बीच बचाव के दौरान झगड़े में चोट लगने की वजह से विकास व राहुल घटनास्थल पर ही रह गए। रविंद्र की शिकायत के आधार पर सिटी थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस झगड़े में घायल हुए एक पक्ष के दो युवक हायर सेंटर के लिए रेफर किए गए हैं जबकि दूसरे पक्ष के घायलों का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
सलामपुरा हमले मामले में दो युवक पुलिस रिमांड पर
पीआरओ नरेश कुमार ने बताया है कि शनिवार की रात को मोहल्ला सलामपुरा में सरेआम लाठी व डंडो से मारपीट करने के मामले में दर्ज मुकदमे में दो आरोपी मोनू व शमशेर उर्फ सनसु को गिरफ्तार करके सोमवार को अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने दोनों आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर भेज दिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों के अन्य साथियों के बारे में पूछताछ करेगी और हथियारों की बरामदगी करेगी। बता दें कि आरोपियों ने शनिवार की रात यादराम पर हमला कर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया था।