फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   दो बाइकों की भिड़ंत में तीन युवक घायल, एक की मौत

दो बाइकों की भिड़ंत में तीन युवक घायल, एक की मौत

Sun, 02 Jun 2019 11:05 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 11:05 PM IST
विज्ञापन
दो बाइकों की भिड़ंत में तीन युवक घायल, एक की मौत

विज्ञापन
मंडी अटेली। नारनौल रेवाड़ी सड़क मार्ग पर गोकलपुर मोड़ के समीप दो बाइकों की टक्कर में तीन युवक घायल हो गए, जबकि एक युवक की मौत हो गई। घायलों को उपचार के लिए अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मृतक युवक का पुलिस ने नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्यामपुरा निवासी जितेंद्र, डोर खुर्द निवासी आशीष व नारनौल की नई सराय निवासी संदीप बाइक पर सवार होकर अटेली की ओर आ रहे थे। वहीं दूसरी ओर अटेली जा रहे धंनुदा गांव निवासी लोकेश की बाइक की आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिससे चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों युवकों को अटेली के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां श्यामपुरा निवासी जितेंद्र की उपचार के दौरान मौत हो गई। तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार देकर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक जितेंद्र का नारनौल नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस घटना के बाद से कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed