{"_id":"5cf2bb8cbdec2207114c0d90","slug":"155941164112-narnol-news76","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी के सामने व्यापारी से लूटे साढ़े तीन लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस चौकी के सामने व्यापारी से लूटे साढ़े तीन लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मंडी अटेली। अटेली में बेखौफ हो चुके बदमाश दिन दहाड़े नए बस स्टैंड स्थित पुलिस चौकी के सामने बस का इंतजार कर रहे व्यापारी से रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में साढ़े तीन लाख रुपये थे। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने बीटी कराई और वाहनों की जांच शुरू कर दी। लेकिन, बदमाश पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके।
मिली जानकारी के अनुसार कनीना निवासी राधेश्याम अटेली में तेल व अन्य सामान सप्लाई करता है। शनिवार को दोपहर करीब दो बजे माल सप्लाई के रुपये एकत्रित कर कनीना जाने के लिए बस का पुलिस चौकी के पास इंतजार कर रहा था। इसी दौरान बिना नंबर की एक अपाचे बाइक पर दो युवक आए। इस दौरान एक बाइक पर बैठा रहा और दूसरा बाइक से उतर कर व्यापारी के हाथ में रुपयों से भरा बैग छीन लिया। इसके बाद दोनों नारनौल की ओर भाग गए। व्यापारी ने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को मामले की सूचना दी। कुछ समय बाद पुलिस जिप्सी मौके पर पहुंची। व्यापारी को जिप्सी में बैठाकर इधर-उधर दौड़ाया। लेकिन, बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों पर मामला दर्ज कर धर पकड़ तेज कर दी है। बता दें कि दो दिन पहले भी बाइक सवार दो युवकों ने एक महिला से पता पूछने के बहाने कुंडल छीन लिए थे। अटेली थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया था। इस मामले में पुलिस आरोपियों का सुराग नहीं लगा सकी है।
मौके पर नहीं है सीसीटीवी कैमरे
थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि वारदात स्थल पर सीसीटीवी कैमरे नहीं है। अन्य जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। लेकिन, कोई सुराग नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि नारनौल रोड के अन्य जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जाएगी। आरोपी बाइक पर मुंह पर रुमाल बंधे हुए थे। उन्होंने कहा कि सभी बातों को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पुलिस को शक है कि आरोपियों को पहले से पता रहा होगा कि कारोबारी के बैग में पैसा है।