फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   दुष्कर्म के बाद महिला को पिस्टल दिखा दी जान से मारने की धमकी

दुष्कर्म के बाद महिला को पिस्टल दिखा दी जान से मारने की धमकी

Fri, 31 May 2019 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म के बाद महिला को पिस्टल दिखा दी जान से मारने की धमकी
नारनौल। जिले के एक गांव में घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म करने व पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी पर वीरवार को दुष्कर्म और आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार महिला (25) 24 मई को दोपहर करीब एक बजे घर पर अकेली थी। इसी दौरान अभिषेक नामक युवक आया। आरोपी ने महिला से उसके पति के बारे में पूछा। पति के न होने पर आरोपी घर के अंदर दाखिल हो गया और जबरदस्ती महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी ने पिस्टल दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी। वीरवार को शिकायत मिलने पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी अभिषेक पर दुष्कर्म और आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी वारदात के बाद से फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


11वीं की छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी फरार
नारनौल। जिले के एक गांव में वीरवार की शाम युवक ने किशोरी (17) से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी पर पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार नाबालिग पीड़िता 11वीं कक्षा में पढ़ती है। वीरवार को स्कूल से आने के बाद किशोरी शाम करीब चार बजे घर पर थी। इसी दौरान गांव का युवक उसके घर आया और किसी कार्य के बहाने किशोरी को अपने पास बुलाकर ले गया। थोड़ी दूर जाने पर आरोपी जबरन उसे खंडहर में ले गया और गलत काम करने का प्रयास किया। नाबालिग द्वारा शोर मचाने पर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इस दौरान लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई की। इसी दौरान आरोपी मौका पाकर फरार हो गया। शिकायत मिलने पर महिला थाना पुलिस ने पीड़िता का वीरवार देर रात मेडिकल कराया और शिकायत के आधार पर आरोपी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को अरेस्ट कर लिया जाएगा।


भतीजे पर छेड़छाड़ का आरोप, केस दर्ज
नारनौल। एक महिला ने भतीजे पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 मई की शाम पांच बजे उसके जेठ के बेेटे ने छेड़छाड़ की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया और उसकी तलाश कर रही है। दूसरी ओर पीड़िता का शुक्रवार को 164 के तहत बयान दर्ज करवा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed