फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   चार दिन से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों का जीना हुआ मुहाल

चार दिन से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों का जीना हुआ मुहाल

Fri, 31 May 2019 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
चार दिन से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों का जीना हुआ मुहाल
नारनौल। मई माह के अंत में गर्मी असहनीय होती जा रही है। पिछले चार दिनों से तापमान बढ़ने से गर्म हवाओं के साथ चल लू के थपेड़ों से लोगों का बुरा हाल होता जा रहा है। वीरवार को तापमान में 0.7 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री की बढ़ोत्तरी के साथ 25.5 डिग्री पर पहुंच गया है। गर्मी के कारण बाजार व सड़के सुनसान दिखाई देने लगी है। वहीं मौसम विभाग की माने तो अभी गर्मी से राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है। लोगों को कुछ दिन और लू के थपेड़ों और भीषण गर्मी का सितम झेलना पड़ेगा। बुधवार को क्षेत्र का अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस था। गुरुवार को अधिकतम तापमान 0.7 डिग्री की बढ़कर 46.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसके चलते हवा पूरी तरह लू में तब्दील हो गई। गर्म हवाओं के थपेड़े शरीर झुलसा रहे हैं। वहीं गुरुवार का तापमान इस सीजन का सबसे अधिक रहा।
विज्ञापन

विभाग ने किया ग्रीष्मावकाश घोषित
तापमान में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने बच्चों को राहत दी है। विद्यालय शिक्षा निदेशक ने जिले के संबंधित शिक्षा अधिकारियों को पत्र प्रेषित कर एक जून से एक माह का ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया है। निदेशक के अनुसार सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल एक जून से 30 जून तक ग्रीष्मावकाश के चलते पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। आदेशों की अनदेखी कर ग्रीष्मावकाश के दौरान कोई भी प्राइवेट स्कूल चलता पाया गया तो उसके खिलाफ विभाग सख्त कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed