{"_id":"5ce83fb2bdec22070e2bcf0c","slug":"155872458016-narnol-news116","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलवा में नाका लगाने के लिए एडीसी ने लिखा पत्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोलवा में नाका लगाने के लिए एडीसी ने लिखा पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। जिले के गांव गोलवा में राजस्थान से अवैध तरीके से पत्थर लाने व अवैध रूप से रायल्टी वसूलने की शिकायत मिलने पर जिला प्रशासन ने पुलिस नाका लगाने का फैसला किया है। इसी संबंध में नोडल अधिकारी व एडीसी विक्रम ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में खनन विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। इस संबंध में सख्त कदम उठाने को कहा।
एडीसी ने पुलिस विभाग को पत्र लिखकर कहा है कि खनन विभाग से संपर्क करके एक नाका लगवाया जाए ताकि अवैध रूप से लाए जा रहे पत्थरों के आवागमन को रोका जाए। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि पुलिस विभाग को साथ लेकर खनन विभाग के अधिकारी जिले में लगातार औचक निरीक्षण करें। जिले में किसी भी सूरत में अवैध तरीके से पत्थरों को नहीं लाने दिया जाएगा। नाके का स्थान पुलिस विभाग के साथ मिलकर तय करें व तुरंत नाका लगाया जाए। अवैध रूप से पत्थर लेकर जाने वालों पर नजर रखने के लिए अधिकारी अपना नेटवर्क और मजबूत करें। एडीसी ने कहा कि राजस्थान के अधिकारियों के भी संपर्क में रहें व आपस में इनपुट साझा करें। जब भी कोई सूचना मिले तो खनन विभाग पुलिस को साथ लेकर तुरंत कार्रवाई करे।
बीडीपीओ नांगल चौधरी को निर्देश दिए कि पंचायतों को निर्देश दें कि अगर कहीं भी पंचायती भूमि को नुकसान पहुंचाया जाता है या दुरुपयोग किया जा रहा है तो संबंधित पंचायत की भी जिम्मेदारी है कि उसे रोके। बैठक में जिला खनन अधिकारी नीरज के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।