फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   शादी समारोह में किशोर को गोली लगने के मामले में आरोपी काबू

शादी समारोह में किशोर को गोली लगने के मामले में आरोपी काबू

Mon, 20 May 2019 11:07 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
शादी समारोह में किशोर को गोली लगने के मामले में आरोपी काबू

विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शादी समारोह में 12 वर्षीय किशोर के गोली लगने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे सोमवार को कनीना कोर्ट में न्यायाधीश प्रतीक जैन की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने दो नाली की दो बंदूक (डोगा), दो कारतूस, आठ खोल भी बरामद किये हैं। आरोपी झारखंड में बतौर सिपाही के पद पर तैनात था। दोस्त की शादी के लिए 20 दिन की छुट्टी आया था। बता दें कि कनीना-महेंद्रगढ़ सड़क मार्ग स्थित एस्सार पेट्रोल पंप के समीप कुएं पर सुनील कुमार के यहां दो लड़कियों की शादी थी। बारात मिसरी गांव से आई हुई थी। बारात में दूल्हे का दोस्त गांव रोढ़ा, तहसील बहल निवासी राकेश दोनाली बंदूक लेकर आया हुआ था। वह सीआरपीएफ में तैनात है। डुकाव के समय राकेश ने कई फायर किए। लोगों ने उसको मना भी किया बावजूद इसके वह हवाई फायरिंग करता रहा। इसी दौरान एक गोली बर्तन साफ करने वाली महिला के करीब 11 वर्षीय पुत्र (निवासी अजीतपुर, जिला दामोय, मध्यप्रदेश) के दाहिने पैर में लगी थी जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया था। घायल अस्पताल में उपचारधीन है।

आरोपी को कनीना कोर्ट में पेश किया गया था। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने दो नाली बंदूक, दो कारतूस तथा आठ खोल बरामद किए हैं। -बलवान सिंह, थाना प्रभारी, कनीना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed