फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   अवैध बेसमेंट बनाते समय दो मंजिला मकान गिरा, जानलेवा हादसा टला

अवैध बेसमेंट बनाते समय दो मंजिला मकान गिरा, जानलेवा हादसा टला

Sat, 02 Sep 2017 12:39 AM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
अवैध बेसमेंट बनाते समय दो मंजिला मकान गिरा, जानलेवा हादसा टला
अवैध बेसमेंट बनाते समय दो मंजिला मकान गिरा, जानलेवा हादसा टला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी। डा. नरेश वाली गली में दो मंजिला मकान वीरवार रात को धंस गया। रात होने के कारण जानलेवा हादसा होने से टल गया। पीड़ित मकान मालिक ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी। नपा प्रशासन ने नोटिस देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
बता दें कि 21 जनवरी 2013 नांगल चौधरी के गठन के समय नोटिफिकेशन पर गवर्नर के हस्ताक्षर हुए थे। इसके बाद मकानों का निर्माण नपा प्रशासन की अनुमति से ही किया जा सकता है। लेकिन, शहर के विभिन्न वार्डों में दर्जनों अवैध निर्माण चल रहे हैं। कई साल पहले खातोली जाट निवासी विजय सिंह ने जमीन खरीदी थी। इसके तीन ओर मकान बने हैं। गुरुवार रात विजय सिंह भी कंस्ट्रक्शन शुरू कर दिया। वह बेसमेंट बनावा रहा था। इसके लिए देर रात जेसीबी से जमीन की खुदाई शुरू करवा दी गई। इस दौरान ऑपरेटर ने मकान की नींव के नीचे से मिट्टी निकाल दी। इसके बाद गड्ढे में पत्थर खिसकने के कारण दो मंजिला इमारत धंसनी शुरू हो गई। कुछ ही क्षणों में भवन ढह गया। हादसे के बाद जेसीबी चालक और अन्य कारिंदे मौके से भाग गए। पत्थर लुढ़कने की आवाज सुनकर आसपास के पड़ोसी एकत्रित हो गए। उन्होंने तुरंत पीड़ित मकान मालिक को सूचना दी। इस दौरान मकान मालिक देवेंद्र सिंह जयपुर गया हुआ था। वह सुबह करीब सुबह पांच बजे लौटा। उसने अवैध निर्माण के आरोपी से संपर्क किया, लेकिन उसने सकारात्मक जवाब नहीं दिया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की।
विज्ञापन

बेसमेंट निर्माण की मंजूरी नहीं, नोटिस देंगे
नपा के सचिव राजाराम ने बताया कि नपा में बेसमेंट बनाने की मंजूरी नहीं है। डॉ. नरेश वाली गली में अवैध रूप से बेसमेंट निमार्ण की शिकायत मिली है। इस वजह से दो मंजिला मकान भी ढह गया है। आरोपी को नोटिस देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अमल नहीं होने पर कोर्ट केस करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत मिल गई है, कार्रवाई करेंगे
थाना प्रभारी शफीउद्दीन ने बताया कि बेसमेंट के निर्माण के दौरान एक मकान धंसने की शिकायत मिली है। जांच अधिकारी को छानबीन के निर्देश दिए है। इसके बाद केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई होगी।

किराएदार शाम को घर चले गए
मकान मालिक देवेंद्र सिंह ने बताया कि ऊपरी मंजिल पर 4-5 किराएदार रहते हैं। वे गुरुवार की शाम घर चले गए थे, अन्यथा जानलेवा हादसा हो सकता था। नीचे दुकानों में तकनीकी उपकरणों का स्टॉक था। मलबा गिरने से लाखों के उपकरण कबाड़ हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed