फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   लेफ्टिनेंट पति की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई पत्नी, किया सुसाइड

लेफ्टिनेंट पति की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई पत्नी, किया सुसाइड

Thu, 29 Nov 2018 12:28 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट पति की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई पत्नी, किया सुसाइड
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। गणेश कॉलोनी में मंगलवार की शाम महिला फांसी के फंदे पर लटकी मिली। जिसे परिजन उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। महिला के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पुलिस के अनुसार गणेश कॉलोनी वासी 26 वर्षीया विनीता का विवाह डेढ़ साल पहले ढाणी बाणिया वाली वासी नीरज यादव के साथ हुआ था। नीरज नेवी में बतौर लेफ्टिनेंट अंडमान निकोबार इलाके में तैनात था। लगभग दो माह पहले गोली लगने से उनकी मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद से विनीता सदमे में थी। उसने कुछ दिन पहले भी सुसाइड करने का प्रयास किया था, लेकिन बच गई थी। पुलिस के अनुसार मंगलवार की शाम विनीता ने स्वयं को घर में अकेली पाकर सुसाइड कर लिया। परिजन उसे रात करीब आठ बजे उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विनीता पीएचडी की पढ़ाई कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed