{"_id":"5c670f57bdec2273983658f9","slug":"131550258007-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों को पिकअप ने मारी टक्कर, करीरावासी सत्यनारायण की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवारों को पिकअप ने मारी टक्कर, करीरावासी सत्यनारायण की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कनीना। रेवाड़ी रोड स्थित करीरा टी-प्वाइंट के नजदीक वीरवार रात को सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में दूसरा घायल हो गया। घायल के बयान पर अज्ञात पिकअप चालक पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के लिए दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।
जानकारी के अनुसार करीरा निवासी सत्यनारायण और कृष्ण सिंह बाइक पर सवार होकर कनीना से अपने घर जा रहे थे। पीछे से आ रही एक पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार सत्यनारायण गंभीर रूप से घायल हो गया। कृष्ण कुमार को भी चोटें आईं। जिन्हें राहगीरों की मदद से सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान 43 वर्षीय सत्यनारायण ने दम तोड़ दिया। घायल कृष्ण को सीएचसी से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद पिकअप चालक गाड़ी समेत फरार हो गया। पुलिस ने महेंद्रगढ़ थाना में शव का पंचनामा करवाकर परिजनों को सौंप दिया। शुक्रवार को गमगीन माहौल में गांव करीरा में अंतिम संस्कार कर दिया गया।