फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   कश्मीरी युवाओं की सुरक्षा के लिए सेंट्रल यूनिवर्सिटी में लगाए 25 जवान

कश्मीरी युवाओं की सुरक्षा के लिए सेंट्रल यूनिवर्सिटी में लगाए 25 जवान

Sun, 17 Feb 2019 01:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
कश्मीरी युवाओं की सुरक्षा के लिए सेंट्रल यूनिवर्सिटी में लगाए 25 जवान
कश्मीरी युवाओं की सुरक्षा के लिए सेंट्रल यूनिवर्सिटी में तैनात किए 25 जवान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले कश्मीरी स्टूडेंट्स के लिए 25 पुलिसकर्मी नियुक्त किए गए हैं। अस्थाई तौर पर यह पुलिसकर्मी यूनिवर्सिटी परिसर में डयूटी देंगे। जिसमें कुछ जवान सादी वर्दी में भी तैनात रहेंगे।
सेंट्रल यूनिवर्सिटी में जम्मू-कश्मीर के करीब 65 स्टूडेंट्स अलग- अलग कक्षाओं में पढ़ रहे हैं। पुलवामा हमले के बाद हरियाणा के मुलाना गांव में लोगों ने कश्मीरी युवाओं को निकालने का वीडियो वायरल हो रहा है। इसके अलावा राजस्थान के जयपुर स्थित यूनिवर्सिटी में जेएंडके के स्टूडेट्स के साथ कुछ कहासुनी के बाद मामला गरमा गया था। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक ने प्रदेश की सभी यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले कश्मीरी युवाओं को सुरक्षा देने के निर्देश जारी किए हैं। डीजीपी के निर्देश के अनुसार हरियाणा पुलिस ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी में 25 कर्मचारी नियुक्त किए हैं। इसके अलावा पीसीआर भी समय समय पर गश्त करेगी। यूनिवर्सिटी में कुुछ जवान सादी वर्दी में भी तैनात रहेंगे। अगले आदेशों तक यह कर्मी परिसर में तैनात रहेंगे। याद रहे वर्ष 2018 में नमाज पढ़कर लौट रहे यूनिवर्सिटी के कश्मीरी छात्रों को स्थानीय युवाओं ने पीट दिया था। कश्मीरी युवाओं ने जेएंडके की सीएम को शिकायत भेजी थी। जिसके बाद सीएम मनोहरलाल ने मौके पर पुलिस बल भेजा था।
विज्ञापन

----------
वर्जन--
डीजीपी के निर्देशों के अनुसार हमने सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पुलिस बल तैनात कर दिया है। 25 कर्मी नियुक्त किए गए हैं। शनिवार को यूनिवर्सिटी कैंपस का मुआयना भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूपलाल शर्मा, थाना प्रभारी , महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed