{"_id":"5c2e604bbdec2256a50a43da","slug":"121546543179-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रीना बंटी ने जेबी सैनी पर कराई एफआईआर, जेबी ने कराया क्रॉस केस, चेयरपर्सन पति के साथ फिर धरने पर बैठी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रीना बंटी ने जेबी सैनी पर कराई एफआईआर, जेबी ने कराया क्रॉस केस, चेयरपर्सन पति के साथ फिर धरने पर बैठी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। वार्ड-10 की पार्षद बबीता के पति जेबी सैनी ने नगर पालिका की चेयरपर्सन रीना बंटी और उसके पति पार्षद सुुरेंद्र बंटी पर मोबाइल छीनने का केस दर्ज कराया है। केस दर्ज होने के बाद नगर पालिका चेयरपर्सन ने अपने पति के साथ वीरवार शाम को फिर से धरना शुरू कर दिया। थाना परिसर में धरना देने के आरोप में पुलिस ने चेयरपर्सन और उनके पति के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों को रात करीब साढ़े नौ बजे गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि चेयरपर्सन रीना बंटी ने बुधवार को थाने में धरना देकर जेबी सैनी पर केस दर्ज कराया था। महिला पार्षद बबीता सैनी के पति जयबिंद्र सैनी ने वीरवार को थाने में शिकायत दी। सैनी ने अपनी शिकायत में कहा कि उनकी पत्नी पार्षद होने के कारण उन्हें कई बार जनता के काम के चलते नगर पालिका कार्यालय में आना-जाना पड़ता है। बुुधवार को भी वह नगर पालिका के सचिव के कमरे में गया था। वहां नपा के उपप्रधान रमेश बोहरा बैठे थे। उपप्रधान ने मुझे सचिव की कुर्सी के सामने रखी कुर्सी पर बैठने को कहा था। इस कारण मैं उस कुर्सी पर बैठ गया। इसी बीच नपा चेयरपर्सन रीना बंटी सचिव की कुुर्सी पर आकर बैठ गईं। उनके पति सुरेंद्र बंटी भी साथ वाली कुुर्सी पर बैठ गए। रीना ने कहा कि आप बाहर जाओ। मैंने कहा कि मैं रमेश बोहरा के साथ जाऊंगा। इस पर रीना बंटी तैश में आकर बोली जाते हो या पुुलिस को बुलाएं। मेरे साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मेरा मोबाइल छीन लिया। मुझे धमकी भरे लहजे में देख लेने की बात कही। पुलिस ने जेबी सैनी की शिकायत पर चेयरपर्सन रीना बंटी और उनके पति पार्षद सुरेंद्र बंटी पर 379ए व 120बी के तहत केस दर्ज कर लिया।
पुलिस या तो हमें गिरफ्तार करे या जेबी सैनी की शिकायत पर दर्ज केस को रद्द कर उसे गिरफ्तार करे : चेयरपर्सन
नपा चेयरपर्सन रीना बंटी ने वार्ड-10 की पार्षद बबीता सैनी के पति जेबी सैनी के खिलाफ जान से मारने की धमकी, गाली गलौज, जबरदस्ती कमरे में घुसकर वीडियो रिकार्डिंग करने की शिकायत दी थी। पुलिस ने इस मामले में केेस दर्ज नहीं किया। जिस पर चेयरपर्सन रीना बंटी बुधवार शाम धरने पर बैठ गई थी। एसएचओ द्वारा रात को ही एफआईआर दर्ज करने का भरोसा देने के बाद चेयरपर्सन ने धरना समाप्त किया था। वहीं, वीरवार को जेबी सैनी की शिकायत पर पुलिस द्वारा मोबाइल छीनने समेत अन्य धारा के तहत केस दर्ज करने की सूचना मिलने पर चेयरपर्सन अपने पति के साथ थाने में पहुंची और पति के साथ शाम करीब पांच बजे दोबारा धरना शुरू कर दिया। धरने पर बैठी चेयरपर्सन रीना बंटी ने कहा कि एसएचओ ने बुधवार को जिन धाराओं के तहत केस दर्ज करने का आश्वासन दिया था। उन धाराओं के तहत केस दर्ज नहीं किया। हमारे साथ धोखा किया है। दूसरी ओर हम पर दबाव के लिए क्रॉस केस दर्ज कर दिया। हमारी जबरदस्ती की रिकार्डिंग करते हुए पार्षद से हमने मोबाइल लेकर शिकायत के साथ ही मोबाइल पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस या तो हम दोनों को गिरफ्तार करे या फिर जेबी सैनी की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर रद्द करके उसे गिरफ्तार करे। इसके बाद ही धरना समाप्त करेंगे।