{"_id":"5cb0d924bdec22143356e477","slug":"111555093796-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नपा चेयरपर्सन की देवरानी नीतू और पार्षद नरेंद्र खन्ना पर क्रॉस केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नपा चेयरपर्सन की देवरानी नीतू और पार्षद नरेंद्र खन्ना पर क्रॉस केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। पार्षद नरेंद्र खन्ना ने नगर पालिका चेयरपर्सन के पति सुरेंद्र बंटी, सुरेंद्र बंटी के भाई जीतेंद्र, जीतेंद्र की पत्नी नीतू पर एससी-एसटी एक्ट सहित कई धाराओं में केस दर्ज कराया है। दूसरी ओर चेयरपर्सन की देवरानी नीतू ने पार्षद नरेंद्र खन्ना व एक अन्य पर मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कराया है। दोनों पक्षों में मंगलवार की रात खादी भंडार के पास मारपीट हुई थी।
मंगलवार की रात को नगर पालिका चेयरपर्सन के पार्षद पति सुरेंद्र बंटी, सुरेंद्र के भाई जीतेंद्र और पार्षद नरेंद्र खन्ना के बीच आपस में विवाद हो गया। विवाद में दोनों पक्षों को हल्की चोट आईं थी। दोनों पक्षों ने मेडिकल लीगल रिपोर्ट कटवाकर पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस इस मामले की जांच के बाद दोनों पक्षों की शिकायत के बाद केस दर्ज कर लिए हैं।
वार्ड-11 के पार्षद नरेंद्र खन्ना ने नपा चेयरपर्सन के पति पार्षद सुरेंद्र बंटी, सुरेंद्र बंटी के भाई जीतेंद्र, जीतेंद्र की पत्नी नीतू पर मारपीट, 8700 रुपये छीनने ,जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दी थी। जिसके आधार पर पुलिस ने सुरेंद्र बंटी, जीतेंद्र, नीतू, एक अन्य के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट, लूट, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। जीतेंद्र की पत्नी की नीतू की शिकायत पर वार्ड-11 के पार्षद नरेंद्र खन्ना व एक अन्य पर जान से मारने, मारपीट, रास्ता रोकना की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
ये है विवाद
वर्ष 2016 में पार्षद नरेंद्र खन्ना और नगर पालिका चेयरपर्सन के पति पार्षद सुरेंद्र बंटी एक कुआं पूजन कार्यक्रम में गए हुए थे। यहां किसी लेनदेन की बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। बाद में सुरेंद्र बंटी ने आरोप लगाया कि नरेंद्र खन्ना ने उनसे चेयरपर्सन पद के लिए वोट डालने के पांच लाख रुपये मांगे थे, जिसमें नरेंद्र खन्ना ने पुलिस में शिकायत दी। जो खारिज हो गई। दूसरी ओर जिस घर में कुआं पूजन समारोह था, उन्होंने नरेंद्र खन्ना के खिलाफ केस दर्ज करा दिया था। जो फिलहाल अदालत में चल रहा है।
एससी-एसटी एक्ट का दूसरा केस
नगर पालिका चेयरपर्सन रीना के पति सुरेंद्र बंटी पर 11 केस पहले ही दर्ज है। जिसमें श्रीचंद वाल्मीकि ने सुरेंद्र बंटी पर एससी-एसटी एक्ट का केस दर्ज कराया हुआ है, जिसकी जांच चल रही है। इसके अलावा मारपीट, मोबाइल छीनना, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने सहित कई धाराओं में केस दर्ज है।