{"_id":"5b75da3042c7922cc928bdc3","slug":"111534450224-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय गान के अपमान को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ दायर की ऑन लाइन शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राष्ट्रीय गान के अपमान को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ दायर की ऑन लाइन शिकायत
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ राष्ट्रीय गान के अपमान को लेकर भारत स्काउट एंड गाइड के कमिश्नर नरेश कादियान ने पुलिस विभाग की साइट पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज की है। शिकायत की कॉपी महेंद्रगढ़ डीएसपी सतेंद्र कुमार तथा महेंद्रगढ़ थाना प्रभारी को भी दी है। इस मामले में अभी तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया गया।
गौरतलब है कि महेंद्रगढ़ खेल स्टेडियम में 12 अगस्त को कांग्रेस ने जनक्रांति रैली आयोजित की थी। रैली में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्यातिथि पहुंचे थे। रैली में पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा के संबोधन के तुरंत बाद साउंड सिस्टम पर राष्ट्रीय गान शुरू कर दिया था। राष्ट्रीय गान शुरू होने के कुछ सेकेंड बाद ही पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा राष्ट्रीय गान को बीच में ही रुकवा दिया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीरवार को झज्जर जिले के सिवाणा निवासी नरेश कादियान ने मामले की ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई है।
वर्जन
मामले में नरेश कादियान ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज की है। इसकी कॉपी हमारे पास आ चुकी है। इस मामले को लेकर पहले सरकारी अधिवक्ता से कानूनी राय ली जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
- कैलाश चंद सोनी, थाना प्रभारी महेंद्रगढ़।