फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   जमींनी विवाद में महिला के साथ बेरहमी से मारपीट,

जमींनी विवाद में महिला के साथ बेरहमी से मारपीट,

Thu, 07 Dec 2017 01:53 AM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
जमींनी विवाद में महिला के साथ बेरहमी से मारपीट,
जमीन विवाद में महिला के साथ मारपीट
विज्ञापन

कनीना। खंड के गांव नांगल हरनाथ में जमीन विवाद आपसी विवाद में दो लोगों को मारपीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, अभी तक लेकिन गिरफ्तारी नहीं हुई है। विदित रहे कि गांव की महिला सुमन देवी व विकास कुमार अपने कुंए पर रहते हैं और मेहनत मजदूरी करके परिवार को पोषण करते हैं। ये शहीद परिवार से संबंध रखते हैं। सुमन के ससुर हवलदार वेदप्रकाश जो 16 कुमाऊं रेजिमेंट में तैनात थे जो अक्टूबर 2003 में तंधार, श्रीनगर में शहीद हो गए थे।

पीड़ित महिला ने बताया कि उनके पड़ोसी जानबूझकर उनका रास्ता अवरुद्ध करते हैं। करीब छह माह पूर्व दिनेश नामक व्यक्ति उनके घर में घुस गया था ओर उससे छेड़खानी की थी जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी थी पुलिस ने आरोपी दिनेश के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरू की थी। जिसका केस कोर्ट में विचाराधीन है जिसकी आगामी सुनवाई 15 दिसबंर को होनी निश्चित है। उन्होंने बताया कि इस केस को वापस लेने का दबाव बनाने के लिए उन पर हमला किया जा रहा है। जिसे लेकर पहले भी उनके साथ मारपीट कर चुके हैं। रास्ते को लेकर उनके द्वारा तहसीलदार महेंद्रगढ़ को बंटवारे के लिए वाद दायर किया है। मारपीट के आरोप में सुमन की शिकायत पर पुलिस ने रामशरण, लालसिंह, गजराज, मनीष कुमार, ज्योति, मुकेश, अलकेश, ममता, मिसरो देवी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों की गिरतारी की मांग की है। ईधर कांग्रेस के युवा जिला महासचिव राहुल राव ने प्रशासन से पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed