{"_id":"59835f304f1c1b0c4d8b45d3","slug":"111501781808-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने अस्पताल में हंगामा
नारनौल। गांव कमानिया में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने इस बारे में युवक की सल्फास खाने से मौत होना दर्शाया तो गुस्साये परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। परिजनों का आरोप था कि युवक की हत्या की गई है। वहीं हंगामा होता देख पुलिस ने परिजनों के आधार पर बयान पर मामला दर्ज कर चिकित्सकों के एक बोर्ड से मृतक युवक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।
मृतक 25 वर्षीय संजय के पिता कैलाश ने बताया कि उसका इकलौता बेटा वाटर सप्लाई विभाग में कच्चा कर्मचारी था। बुधवार को वह घर पर ही था। सुबह करीब दस बजे गांव के लीलाराम उर्फ प्रदीप पुत्र कैलाश उसे घर से बुलाकर ले गया। शाम को पांच बजे तक वह घर नहीं आया। शाम साढ़े पांच बजे ग्रामीणों ने एक बाजरे के खेत में उसके पुत्र संजय का शव देखा। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पास से कोल्ड ड्रिंक, नमकीन व पानी की बोतल भी बरामद की। इस पर उसने पुलिस को लीलाराम पर उसके पुत्र की हत्या किए जाने का आरोप लगाया।
पुलिस ने बनाया समझौते का दबाव
कैलाश के अनुसार निजामपुर चौकी पुलिस ने रात को उनको दस लाख रुपये देकर समझौता करने का दबाव बनाया और कहा कि समझौता कर लो वरना ये भी नहीं मिलेंगे। मृतक के पिता ने बताया कि इसके बाद पुलिस सुबह मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के लिए अस्पताल लेकर आई। जहां पर पोस्टमार्टम करवाने के लिए दाखिल की गई एप्लीकेशन में पुलिस ने लिखा कि युवक की सल्फास खाने से मौत हुई है। मृतक के पिता कैलाश ने बताया कि लीलाराम संजय से रंजिश रखता था। करीब चार-पांच माह पूर्व लीलाराम ने उसकी पुत्री के साथ रास्ते में छेड़छाड़ की थी। जिस पर उन्होंने मामला भी दर्ज कराया था। वहीं पंचायत के सामने लीलाराम ने माफी भी मांगी थी। इसके बाद लीलाराम संजय से रंजिश रखने लगा था।
विज्ञापन
परिजनों को पता चला तो किया हंगामा
पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए सल्फास खाने से हुई मौत के बारे में लिखे जाने का पता चला तो परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। इसके बाद पुलिस ने लोगों को शांत करवाया तथा परिजनों के अनुसार रिपोर्ट लिख मृतक युवक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।
संजय की मौत संदिग्ध हुई है। परिजनों की मांग पर उसका चिकित्सक बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। -रमेश कुमार, एसएचओ, नांगल चौधरी