फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   मंत्री जी आप तो सीना ठोककर कहते थे भैंस चोरी हो जाए तो हमारे से ले जाना........

मंत्री जी आप तो सीना ठोककर कहते थे भैंस चोरी हो जाए तो हमारे से ले जाना........

Wed, 24 Oct 2018 12:32 AM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
मंत्री जी आप तो सीना ठोककर कहते थे भैंस चोरी हो जाए तो हमारे से ले जाना........
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। भैंस चोरी मामले को लेकर शिक्षामंत्री से मिलने पहुंचे पूर्व सरपंच लालचंद ने कहा कि मंत्री जी आप तो सीना ठोककर कहते थे कि हमारे राज में भैंस कहीं भी बांध देना, कोई भैंस चोरी हो जाएगी तो हमारे से ले जाना। अब मेरी भैंस ही चोरी हो गई विपक्ष के लोग ताना मार रहे हैं। आप बताओ मैं क्या जवाब दूं।
भाजपा के मंडल सचिव लालचंद मंगलवार को शिक्षामंत्री की कोठी पर गांव के 20-25 लोगों के साथ पहुंचे। लालंचद को देखते ही मंत्री जी ने पूछा अरे लालचंद आपकी भैंस का क्या हुआ। लालचंद ने कहा कि अब तक कुछ नहीं हुआ। पुलिस तो जांच करने तक को तैयार नहीं है। हम एसपी के पास शिकायत लेकर गए थे। भैंस बरामद कराने की बात करने की बजाए एसपी बोले- हमारे पास फोर्स नहीं हैं। आप अपनी सुरक्षा खुद करो। गांव में ठीकरी पहरा लगाओ। लालचंद ने कहा कि मंत्री जी कांग्रेस के समय काफी भैंस चोरी होती थी। उस समय आप चुनाव प्रचार के दौरान सीना ठोककर कहते थे कि हमारे राज में कोई भैंस चोरी कर ले जाए तो हमारे से भैंस बरामद कर लेना। अब विपक्ष के लोग ताना मारकर पूछ रहे हैं कि अब तो पार्टी के सीनियर कार्यकर्ता की भैंस चोरी हो रही हैं। अब जाओ मंत्री से भैंस बरामद कर लो। विपक्षियों के तानों से मेरी नहीं सरकार की बदनामी हो रही है। मौके से ही शिक्षामंत्री ने अपने पीए से एसपी का फोन मिलाने को कहा। एसपी कार्यालय के लैंडलाइन पर फोन किया तो फोन नहीं मिल सका। एसपी के मोबाइल पर कॉल कि तो मोबाइल पर भी संपर्क नहीं हुआ।
विज्ञापन


मेवात का भैंस चोर गिरोह
ग्रामीणों का दावा है कि महेंद्रगढ़ में मेवात का भैंस चोर गिरोह सक्रिय है। जो रात के समय यहां से भैंस चोरी कर ले जाता है। इसके बाद भैंसों को राजस्थान, उत्तरप्रदेश, पंजाब सहित अन्य राज्यों में बेच देते हैं। यह चोर गिरोह भैंस चोरी करने से पहले मौके की रैकी करता है। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया जाता है। जिले में पिछले छह महीने में 30 भैंस चोरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed