फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Crime,police,thief,fir,cctv,bike

निजी अस्पताल के बाहर से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद

Wed, 21 Aug 2019 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Crime,police,thief,fir,cctv,bike
निजी अस्पताल के बाहर चेहरे पर रुमाल ढक कर घुमता बाइक चोर - फोटो : Narnol
वाहन चोर अलग-अलग स्थाने से दो बाइक चोरी कर ले गए। चोर एक निजी अस्पताल के सामने से चोर दिन दहाड़े बाइक चोरी कर ले गए, जोकि वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। चोर ने मुुंह पर कपड़ा बांधकर बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वहीं, दूसरी बाइक चोर गांव खेड़ा से चोरी कर ले गए। संबंधित थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव पाथेड़ा निवासी प्रमोद ने बताया कि वह सौम्या नर्सिंग होम में काम करता है। 16 अगस्त को वह अपनी बाइक पर सवार होकर अस्पताल आया था। अपनी बाइक को अस्पताल के बाहर खड़ा किया था। शाम को घर जाने बाइक देखी तो वह नहीं मिली। सीसीटीवी की रिकार्डिंग जांची तो एक युवक बाइक चोरी करता हुआ दिखाई दिया। बाइक चोर ने अपने मुुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। चोरी से कुछ देर पहले युवक बाइक के आसपास टहलता रहा। इसके बाद बाइक को चोरी कर लिया। राजस्थान के जिला झुंझनुं के गांव सोहली निवासी लालचंद ने बताया कि वह चिनाई मिस्त्री का काम करता है। उन्होंने अपनी बाइक गांव खेड़ा में खड़ी की थी। जब 15 अगस्त को बाइक को संभाला तो वह नहीं मिली। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बता दें कि महेंद्रगढ़ में वाहन चोर पिछले एक महीने में 15 वाहन चोरी कर चुके हैं। जिनमें से पुलिस किसी वाहन की बरामदगी नहीं कर पाई है।
कब कहां से चोरी हुए वाहन
14 अगस्त निजी अस्पताल के बाहर से बाइक चोरी
19 जुलाई को राजकीय पीजी कॉलेज से निंबहेड़ा के मुकेश की बाइक चोरी
20 जुलाई को सर्विस सेंटर के बाहर से विजयपाल की बाइक चोरी
23 जुलाई को राजकीय पीजी कॉलेज के बाहर से राजपाल की बाइक चोरी
25 जुलाई रतन कांप्लेक्स महेंद्रगढ़ से बलवान की बाइक चोरी
2 अगस्त को सेवानंद मंदिर पाथेड़ा में संदीप की बाइक चोरी
2 अगस्त गांव मोहलड़ा निवासी श्याम सुंदर की जीनियर अकेडमी के बाहर से बाइक चोरी
4 अगस्त को बुचौली में पवन कुमार की बाइक चोरी
5 अगस्त बचीनी निवासी मोहित की बाइक चोरी
6 अगस्त को नांगल हरनाथ में ईश्वर की बाइक चोरी
7 अगस्त खुड़ाना निवासी सतीश की अदालत परिसर से बाइक चोरी
9 अगस्त को हुड्डा पार्क से सोनू की बाइक चोरी
10 अगस्त अनाज मंडी से बेेरी निवासी कैलाश की बाइक चोरी
11 अगस्त विद्या न्यूरो अस्पताल के बाहर से सुरेंद्र डालनवास की बाइक चोरी
16 अगस्त गांव खेड़ा से बाइक चोरी
वर्जन
बाइक चोरी के मामलों को लेकर बुधवार को मीटिंग लेंगे। बाइक चोरों के खिलाफ अभियान चलाएंगे। चोरों की सीसीटीवी रिकार्डिंग को खंगाल रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे। नागरिकों भी अपने वाहनों को सूने एरिया में न छोड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- यादराम, डीएसपी, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed