फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Crime,police,accused,most wanted,jail

पुलिस को 11 मोस्ट वांटेड बदमाशों की तलाश

Tue, 20 Aug 2019 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Crime,police,accused,most wanted,jail
जिला पुलिस को 11 मोस्ट वांटेड बदमाशों की तलाश है। इन बदमाशों की पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही है। अब इन बदमाशों की पुलिस ने गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। वहीं, 10 मोस्ट वांटेड अपराधियों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम की घोषणा की गई। वहीं एक आरोपी पर एक लाख रुपये का इनाम रखा गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि जिले में आरोपी विक्रम उर्फ पप्ला समेत 11 मोस्ट वांटेड अपराधी है। इन 11 अपराधियों में सात वो मोस्ट अपराधी है, जो 28 सितंबर 2000 को जिला जेल से 15 विचाराधीन कैदी जेल का खिड़की तोड़कर फरार हो गए थे। जिसमें से आठ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। परंतु इनमें से सात आरोपी अब तक फरार हैं। इसी तरह गांव नीरपुर में प्रॉपर्टी विवाद के चलते आरोपी वीरेंद्र ने अपने सगे भाई जोगेंद्र की तीन दिसंबर 2015 की रात को हत्या कर फरार हो गया था। जिसका अब तक कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन ने इन सभी मोस्ट अपराधियों का पूरा ब्योरा लेकर इन केसों की फाइलों को फिर से खंगाला है और इनको गिरफ्तार करने के प्रयास तेज कर दिए हैं। इस बारे में सीआईए, स्पेशल स्टाफ व साइबर अन्य एजेंसियों को दिशा निर्देश जारी किए हैं। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज किये गए है। इसी को ध्यान में रखकर सभी बदमाशों पर इनाम की घोषणा की गई है ताकि आम लोग भी इनके बारे में जानकारी दे सके। जानकारी देने वाले की सूचना गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन

13 जून को इनाम जारी करने के लिए लिखा था पत्र
पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन ने 13 जून को एडीजीपी साउथ रेंज रेवाड़ी के माध्यम से डीजीपी को इन बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए 20-20 हजार रुपये का नकद इनाम की घोषणा के लिए सिफारिश की थी। पुलिस अधीक्षक की सिफारिश पर डीजीपी ने जुलाई को घोषणा की है कि इन अपराधियों के बारे में कोई पुलिस को सुराग देता है या गिरफ्तार करवाने में मदद करता है उसको 20 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

19 साल से फरार हैं आरोपी
प्रवक्ता अनुसार करीब 19 वर्ष पहले जिला जेल महेंद्रगढ़ में जघन्य अपराधों में बंद विचाराधीन 15 कैदी महेंद्रगढ़ जेल से रात के समय खिड़की तोड़कर फरार हो गए थे। जेल अधीक्षक हनुमान सिंह की शिकायत पर थाना महेंद्रगढ़ में 16 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज हुआ था। इनमें से आठ भागने वाले ओर एक इनकी मदद करने वाले को गिरफ्तार किया जा चुका है।
जेल से फरार इन आरोपी पर इनाम की घोषणा
जैमिल उर्फ जावेद निवासी शकूरपुर वेस्ट बंगाल, बादल उर्फ स्लीम, राकेश निवासी सैदपुर दिल्ली, जगदीश निवासी चंदनपुर राजस्थान, मुकेश उर्फ कालू, अजय कुमार बिहार, मनोज उर्फ मनजीत बिहार, धर्मपाल निवासी उत्तर प्रदेश, सुभाष निवासी पालम दिल्ली, वीरेंद्र निवासी नीरपुर नारनौल की गिरफ्तारी पर बीस-बीस हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इनके अलावा इस जिले का मोस्ट वांटेड अपराधी विक्रम उर्फ पप्ला वासी खेरोली की भी पुलिस तलाश कर रही है। इसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम पहले ही घोषित हैं।

पांच हत्याओं समेत अन्य मामलों में नामजद है विक्रम
गांव खैरोली निवासी शातिर बदमाश विक्रम उर्फ पप्ला साल 2017 में पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। उसे पुलिस महेंद्रगढ़ कोर्ट में पेश करने के लिए ले गई थी। जहां पर विक्रम के साथियों पर पुलिस पर हमला कर दिया था। इसमें एक पुलिसकर्मी को गोली लग गई थी। इसके बाद से ही आरोप फरार चल रहा है। इसके ऊपर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम रखा हुआ है। आरोपी पर पांच हत्या समेत अन्य मामले दर्ज है। विक्रम पर पहले पांच लाख रुपये का इनाम विभाग ने रखा था। इसके बाद उसे अरेस्ट किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed