फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Crime,accident,Road,death,narnal mahendergarh,news

ब्रेक फेल होने पर पेड़ से टकराई गाड़ी, दादी-पोते की मौत, 3 घायल

Mon, 23 Nov 2020 12:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
Crime,accident,Road,death,narnal mahendergarh,news
गांव अगिहार में भात नोतने जा रहे परिवार की गाड़ी के अचानक ब्रेक फेल हो गए, जिससे गाड़ी असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में दादी और पोते की मौत हो गई और तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने घायलों को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ भर्ती करवाया जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गोपालवास निवासी पप्पू (47) की 30 नवंबर को दो लड़कियों की शादी है। रविवार को उनका पूरा परिवार भात नोतने के लिए गांव अगिहार जा रहे थे। गाड़ी में लालचंद पुत्र सुलतान सिंह, राजो पत्नी पप्पू (45), कैलाश पत्नी मुनेश (43), लक्ष्मी देवी पत्नी सुलतान सिंह (86), आशीष पुत्र ओमपाल (05), सोनिया पुत्री मुनेश (20), राधा सवार थे। गाड़ी पप्पू स्वयं चला रहा था। अगिहार से दो किलोमीटर पहले ही उनकी गाड़ी के ब्रेक फेल हो गए। जिस कारण गाड़ी असंतुलित होकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में लक्ष्मी, आशीष, राजो, कैलाश, सोनू गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि पप्पू और लालचंद को मामूली खरोंचे आईं। राहगीरों ने उनको नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने लक्ष्मी और आशीष को मृत घोषित कर दिया जबकि राजो, कैलाश एवं सोनू का हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। पुलिस ने मृतका के बेटे लालंचद के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन

खुशी बदली मातम में
गांव गोपालवास में 30 नवंबर को पप्पू की दो बेटियों की शादी होनी है। शादी के लिए घर पर जोरों से तैयारियां चल रही थीं। लोगों को शादी में आमंत्रित करने के लिए कार्ड भी वितरित कर दिए थे। मांगलिक गीत भी गाए जा रहे थे। रविवार को भी ग्रामीण महिलाओं ने भात नोतने जाने से पहले मांगलिक गीत गाकर भेजा था लेकिन रविवार को अचानक उनकी खुशी मातम में बदल गई। जब हादसे की सूचना ग्रामीणों को लगी तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। इस हादसे में शादी होने वाली लड़कियों की दादी एवं चचेरे भाई की मौत हो गई जबकि उसकी मां और मौसी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed