फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Creator Oshin Shukla Sakshi received the honor of the magician of words

Mahendragarh-Narnaul News: रचनाकार ओशिन शुक्ला साक्षी को मिला शब्दों के जादूगर का सम्मान

Sat, 19 Jul 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 19 Jul 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Creator Oshin Shukla Sakshi received the honor of the magician of words
फोटो 6 युवा रचनाकार ओशिन शुक्ला।
नारनौल। राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था काव्य रसिक संस्थान (पंजीकृत) की कर्नाटक इकाई द्वारा प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट (पंजीकृत) की साहित्यिक इकाई के अध्यक्ष एवं युवा रचनाकार ओशिन शुक्ला साक्षी को शब्दों के जादूगर का सम्मान दिया गया।
विज्ञापन


ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ संजय शर्मा ने बताया कि काव्य रसिक संस्थान ने 17 जुलाई की शाम एक कवि सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें देश भर के साहित्यकारों की सहभागिता रही। कवि सम्मेलन में शानदार काव्य प्रस्तुति तथा उत्कृष्ट साहित्यिक गतिविधियों के लिए ओशिन को यह सम्मान दिया गया है।
विज्ञापन


पिता पवन शुक्ला ने बताया कि ओशिन की साहित्य में रुचि है। वह अक्सर साहित्यिक गतिविधियों में ही लीन रहता है। प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि ओशिन ने कई कवि सम्मेलनों में प्रस्तुति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओशिन शुक्ला की इस उपलब्धी पर समाज सेवी पवन यादव, हरियाणा बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य श्याम शुक्ला, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष भीम सेन शर्मा, शिक्षाविद राकेश शर्मा, डॉ मनोज यादव, प्राचार्य दिनेश कुमार, नरोत्तम सोनी,अजय शर्मा, अमित कुमार, बंसी लाल जांगिड़ आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed