फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Cracks in houses due to lighting

खामपुरा में बिजली का घरों पर बरपा कहर

Tue, 20 Jul 2021 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Cracks in houses due to lighting
गांव खामपुरा में बारिश से धंसा कुआं। - फोटो : Narnol
रविवार देर अर्ध रात्रि हुई बारिश व बिजली गिरने से गांव खामपुरा के पांच घरों पर कहर बनकर गिरी। गांव खामपुरा निवासी सूबे सिंह प्रजापत ने बताया कि रविवार देर रात्रि 2 बजे के लगभग बिजली जोरदार कड़कड़ाती हुई उसके घर पर गिर गई। इसमें घरों में सो रहे लोग बाल-बाल बच गए। बिजली के गिरने से सूबे सिंह के दो मकानों व एक रसोई तथा बरामदे की दीवारों में दरार आ गई तथा काफी मकानों में नुकसान हुआ है। खामपुरा के अशोक प्रजापत के मकान पर बिजली का कहर बरपा और उसका एक मकान की दीवार में दरार आ गई। दूसरी ओर इसी गांव विजय प्रजापत के तीन मकान पर बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त ही गए। सुमेर सिंह यादव का एक मकान व शौचालय आकाशीय बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं राजेश यादव का एक कमरा व शौचालय पर बिजली गिरने से दरार आ गई। सरपंच पति महेंद्र सिंह, एडवोकेट हेमंत, बृजपाल नंबरदार, राम सिंह, सुमेर पंच व वेद प्रकाश ने बताया कि बिजली से पीड़ित अधिकतर लोग मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालते है। उन्होंने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवारों की आर्थिक सहायता देने की मांग की।
विज्ञापन

गांव रामपुरा में विधवा रामरति के खेत में बना कुआं व कमरा सोमवार सुबह जमीन में धंस गया। कमरा भरभरा कर जमीन पर गिर गया।
लोगों ने बताया कि अधिक बारिश व आकाशीय बिजली के कारण मकान ढह गया व कुआं जमीन में धंस गया। जिससे विधवा रामरति को लाखों रुपये की आर्थिक क्षति हुई है तथा फसल सिंचाई का कुआं भी खराब हो गया। पीड़िता ने जिला प्रशासन से नुकसान की भरपाई के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed