फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Crack in the houses of Mohalla Devasthan

मोहल्ला देवस्थान के मकानों में आई दरार

Sat, 26 Mar 2022 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Crack in the houses of Mohalla Devasthan
मोहल्ला देव स्थान में लगभग 30 मकानों में दरारें आ गई हैं। दरारे आने से लोगों ने उन कमरों में रहना छोड़ दिया है। मोहल्लेवासियों का मानना है कि पाइप लाइन लीकेज होने की वजह से नीवों में पानी चला गया जिससे वो धंस गई इसको लेकर मोहल्लेवासी सोमवार को उपायुक्त से मिलेंगे और अपनी समस्या रखेंगे।
विज्ञापन

मोहल्ला देव स्थान निवासी डॉ. ज्ञानचंद, अशोक, लालाराम, घनश्याम, नरेश व पूर्ण ने बताया कि पहाड़ी की टंकी से दीना मस्जिद बने टैंक में पानी आती है। टैंक से मोहल्ले की पेयजल सप्लाई जा रही है। दोनों ही पाइप लाइन लीक होने की वजह से पानी नीवों में चला गया। उन्होंने बताया कि यह समस्या कई दिनों से चल रही थी। पानी लीकेज होने की शिकायत भी विभाग को की गई थी। पांच छह दिन पहले ही जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कर्मचारी उसको ठीक करके गए हैं। उन्होंने बताया कि रोड के नीचे की जमीन पानी मरने की वजह से बिल्कुल थोथी हो गई है। नीवों के अंदर पानी जाने से ही मकानों में दरारें आई हैं। उन्होंने बताया कि लगभग 30 घरों के कमरों में चार से पांच इंची दरारें आ गई हैं। मकान एक तरफ झुक रहे हैं। मकान गिरने के डर से मालिकों ने उसको खाली कर दिया तथा दूसरे कमरों में रहने लगे।
विज्ञापन

पेयजल लाइन लीकेज होने की वजह से मकानों की नीवों में पानी जमा हो गया। इस वजह से मेरे मकान के अंदर छह इंच का गेप आ गया है। कमरा एक तरफ झुका हुआ है। एक तरफ झुके हुए होने की वजह नाली का पानी विपरीत दिशा में बहने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पूर्ण पांडेय, मोहल्ला देवस्थान।
कई दिनों से पाइप लाइन लीकेज थी। मोहल्लेवासियों ने विभाग के कर्मचारियों को ठीक करने के लिए अवगत भी करवाया गया था लेकिन वो समय पर नहीं आए। मैंने सात आठ वर्ष पहले एक मकान तथा पांच छह महीने पहले एक चौबारा बनाया था। पाइप लाइन लीकेज होने की वजह से मेरे दोनों ही मकानों में दरारें आ गई हैं।
- ज्ञानप्रकाश शर्मा।
मोहल्ला देवस्थान की समस्या गंभीर हैं। आपके द्वारा जानकारी मिली हैं। अधिकारियों से इस संबंध में बातचीत जाएगी। जल्द ही पानी लाइन को ठीक किया जाएगा।
- विरेंद्र हुड्डा, एसई, जनस्वास्थ्य विभाग, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed