फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Couple killed in road accident, condition of young man critical

Mahendragarh-Narnaul News: सड़क हादसे में दंपती की मौत, युवक की हालत गंभीर

Fri, 03 Mar 2023 10:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 03 Mar 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
Couple killed in road accident, condition of young man critical
सदर थाने में बैठे परिजन।

विज्ञापन
महेंद्रगढ़। दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दंपती की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गांव मांडोला के बिजली प्लांट के पास हुआ। तीनों को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने दपंती को मृत घोषित कर दिया। जबकि युवक पियूष को प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने दंपती के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टर्माटम करवाकर परिजनों को सौंप दिए।
पुलिस को दी शिकायत में गांव कुराहवटा निवासी प्रत्यक्षदर्शी हनुमान सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह रेवाड़ी जिले के झाल निवासी 45 वर्षीय संजय अपनी 40 वर्षीय पत्नी सुनीता को बाइक पर बैठाकर खातोदड़ा में निजी स्कूल में छोड़ने जा रहा था। जब वे गांव मांडोला में बिजली प्लांट के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे बाइक सवार युवक ने उनको बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें तीनों घायल हो गए।
विज्ञापन

हनुमान सिंह ने बताया कि वह अपने गांव कुराहवटा से मांडोला बाइक पर जा रहा था। गांव मांडोला से पहले बिजली प्लांट के पास बाइक चालक तेज गति से आया और दंपती की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे पति व पत्नी नीचे गिरकर घायल हो गए। इसके बाद एक ट्रैक्टर चालक भी तेज गति से आया और उसने भी उपरोक्त दंपती को टक्कर मार दी व ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद हनुमान सिंह ने एंबुलेंस को सूचना दी। तीनों घायलों को नागरिक अस्पताल लेकर आए जहां चिकित्सकों ने दंपती काे मृत घोषित कर दिया व पियूष को प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए और हनुमान सिंह के बयान पर ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed