{"_id":"642732eb2c697ec8aa098fd4","slug":"councilors-refused-to-come-for-not-giving-information-about-the-meeting-and-budget-on-time-narnol-news-c-17-1-109956-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: समय पर बैठक की सूचना और बजट की जानकारी न देने पर पार्षदों ने किया आने से इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: समय पर बैठक की सूचना और बजट की जानकारी न देने पर पार्षदों ने किया आने से इंकार
विज्ञापन
नारनौल। नगर परिषद कार्यालय में शुक्रवार दोपहर दो बजे होने वाली प्री बजट की बैठक को प्रशासनिक कारणों की वजह से स्थगित कर दिया गया। हालांकि इसके पीछे अधिकारी प्रशासनिक कारण बता रहे हो, लेकिन मुख्य कारण कई पार्षदों की नाराजगी मानी जा रही है। प्री बजट की बैठक की सूचना पार्षदों को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से बैठक शुरू होने के 22 घंटे पहले ही दी गई। यही नहीं एजेंडे के साथ बजट का ब्यौरा भी नहीं दिया गया। इसके चलते वीरवार शाम को ग्रुपों में पार्षदों के पास सूचना आते ही इसका विरोध भी शुरू हो गया। कई पार्षदों ने ग्रुपों में ही बैठक का बहिष्कार करने और इसमें भाग नहीं लेने की बात लिख दी। शुक्रवार दोपहर बैठक से पहले यह नजारा देखने को भी मिला। बैठक शुरू होने से पहले चुनिंदा पार्षद ही पहुंचे थे। जो आए थे, उनमें भी बैठक को लेकर सही समय पर सूचना नहीं देने का रोष था। दोपहर ढाई बजे प्रधान की तरफ से नया सरकुलर जारी करके प्रशासनिक कारणों से बैठक स्थगित करने की सूचना पहले ग्रुपों और बाद में कॉपी पहुंचाकर दी गई। इसमें अगली बैठक पांच अप्रैल को रखने की सूचना भी दी गई है। यही नही इस एजेंडे के साथ सभी पार्षदों को पुराने व नए वित्त वर्ष के लिए बजट कॉपी भी भेजी गई है।
आज जो बैठक होनी थी, उसकी सूचना समय पर नहीं दी गई। ऐसा करना गलत है। तीन से चार दिन पहले सूचना दी जानी चाहिए थी। अचानक बैठक बुलाई गई। हो सकता है कि कोई पार्षद शहर में ही न हो। ऐसा करना गलत है।
राजेंद्र सिह, पार्षद वार्ड नंबर-14
मीटिंग की सूचना 22 घंटे पहले दी गई। यही नहीं बजट की कॉपी भी नहीं थी। इसलिए कई पार्षदों ने एजेंडा जारी होते ही बैठक में भाग नहीं लेने का फैसला किया था और अधिकतर पार्षद बैठक में गए भी नहीं। इसलिए चेयरपर्सन को बैठक स्थगित करनी पड़ी। हमारा कोई व्यक्तिगत द्वेष नहीं है। सही तरीके से काम होना चाहिए। अब दोबारा जो एजेंडा जारी किया गया है, उसमें भी चार से पांच दिन का समय दिया गया है और बजट कॉपी भी दी गई है। अब वह बैठक में भाग लेंगे।
विज्ञापन
नितिन चौधरी, पार्षद वार्ड नंबर-20
प्रशासनिक कारणों की वजह से बैठक को स्थगित किया गया है। इसकी नई तिथि भी साथ ही जारी कर दी गई है। अब पांच अप्रैल को दोपहर दो बजे बैठक होगी।
कमलेश सैनी, चेयरपर्सन, नगर परिषद, नारनौल