फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Councilors and booth workers busy getting SIR forms filled out.

Mahendragarh-Narnaul News: एसआईआर फॉर्म भरवाने में जुटे पार्षद और बूथ कार्यकर्ता

Mon, 22 Jun 2026 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Councilors and booth workers busy getting SIR forms filled out.
फोटो संख्या:68- पंजाबी धर्मशाला में एसआईआर फॉर्म की जानकारी लेते मतदाता--संवाद
महेंद्रगढ़। अब क्षेत्र में एसआईआर फॉर्म भरना पहले की तुलना में काफी आसान हो गया है। लोगों की सुविधा के लिए प्रशासन, पार्षद, बीएलओ और राजनीतिक दलों के बूथ कार्यकर्ता मिलकर लगातार काम कर रहे हैं। इनके प्रयासों से जिन मतदाताओं ने एसआईआर फॉर्म भरना नहीं आता, उन मतदाताओं के फॉर्म भरवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पार्षदों और बूथ कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को एसआईआर फॉर्म उपलब्ध कराने का काम शुरू किया है। कई स्थानों पर विशेष सहायता केंद्र भी बनाए गए हैं जहां लोगों को फॉर्म भरने के तरीके समझाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बुजुर्गों, अशिक्षित व्यक्तियों और तकनीकी जानकारी से दूर रहने वाले लोगों को विशेष रूप से मदद दी जा रही है। पार्षद अशोक सैनी, राजेश सैनी, देवेंद्र सैनी, ममता सोनी ने बताया कि बीएलओ को जिन लोगों के घर का नहीं पता है वे खुद उनके साथ जाकर घर पर फार्म पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के सार्वजनिक स्थानों, धर्मशालाओं और मंदिरों में भी फॉर्म भरने की सुविधा दी जा रही है जहां पार्षद, नंबरदार और बूथ कार्यकर्ता लोगों को सरल भाषा में पूरी प्रक्रिया समझा रहे हैं। विशेष रूप से बुजुर्गों, अशिक्षित व्यक्तियों और तकनीकी जानकारी से दूर रहने वाले लोगों को प्राथमिकता देकर सहायता दी जा रही है।
पार्षदों का कहना है कि कई वार्डों में टीम बनाकर लोगों तक पहुंच बनाई जा रही है ताकि कोई भी व्यक्ति बिना फॉर्म भरे न रह जाए। जिन लोगों के घर का पता बीएलओ को नहीं मिल रहा, उनके साथ स्वयं जाकर फॉर्म उपलब्ध कराया जा रहा है।

स्थानीय प्रतिनिधियों के अनुसार, इस सहयोग से काम में तेजी आई है और लोगों की भागीदारी भी बढ़ी है। पहले जहां कई लोग असमंजस में रहते थे, अब वे आसानी से फॉर्म भरकर जमा कर पा रहे हैं। बीएलओ विक्रम ने बताया कि जागरूकता बढ़ने और सहयोग मिलने से पूरी प्रक्रिया अधिक सुचारू और तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed