फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Corona virus vaccination preparations complete, driran next week

टीकाकरण: जिला स्तर पर कोरोना वायरस के टीकाकरण की तैयारी पूरी,अगले सप्ताह ड्राईरन

Sat, 02 Jan 2021 11:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Corona virus vaccination preparations complete, driran next week
जिला स्वास्थ्य विभाग कोरोना वायरस के टीकाकरण की तैयारियां पूरी कर ली हैं। अगले सप्ताह ड्राईरन का आयोजन होगा। पहले चरण में करीब 5800 हेल्थ वर्कर्स को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा। इसके लिए जिले में 27 सेंटरों बनाए गए हैं। टीका करण से पहले लोगों के पास मैसेज आएगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि टीकाकरण को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। इससे जुड़े लोगों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इसमें टीके लगाने, तैयारियां, दवा भंडारण और प्रबंधन से जुड़ी जानकारी दी गई है। टीकाकरण से पहले ऐसे लोगों का डाटा लिया गया है। टीकाकरण से पहले ऐसे लोगों को मैसेज भेजा जाएगा। जिससे वे तय वक्त और सेंटर पर पहुंच कर टीका लगवा सके। इससे सेंटर पर भीड़ नहीं होगी। इसके लिए तीन कमरे का इंतजाम किया गया है। एक में व्यक्ति की आईडी जांच होगी, दूसरे में टीका लगेगा और तीसरे कमरे में आधा घंटा आराम करने का इंतजाम होगा। लोगों पर निगरानी रखने के लिए जिला व ब्लॉक स्तर पर टीमें बनाई गई हैं। जिला निरीक्षण एवं मूल्यांकन अधिकारी दिलबाग सिंह ने बताया कि टीकाकरण का कार्य चुनाव की तर्ज पर होगा। इसके लिए टीका लगाने वाले को एक आईडी देनी होगी। दूसरा जो व्यक्ति का डाटा पहले से फीड है और मौके पर वह डाटा यदि मैच नहीं करेगा तो टीका नहीं लगेगा। पीएचसी, सीएचसी समेत 27 सेंटर टीकाकरण के लिए बनाए गए हैं। टीका को दो से आठ डिग्री तक भंडारण किया जाएगा। इसके लिए डीप रेफ्रिजेटर समेत अन्य का इंतजाम हो गया है। दूसरे चरण में पुलिसकर्मी व सफाई कर्मियों को टीका लगेगा। तीसरे चरण में बुजुर्गों को टीका लगाया जाना प्रस्तावित है। चौथे चरण में 50 साल से कम और बीमारी वाले व्यक्ति शामिल होंगे। उन्होंने बताया की टीकाकरण को लेकर जिला और ब्लॉक स्तर टास्क फोर्स का गठन कर दिया गया है। वैक्सीन सेंटरों को सोलर सिस्टम से जोड़ा जा रहा है ताकि बिजली गुल होने पर भी फ्रीजर का तापमान निर्धारित स्तर पर बना रहे। इसके लिए वाहन, किट और निरीक्षण टीमों को गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed