फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Corona: Three dead, including woman, record 541 new patients found

कोरोना: महिला समेत तीन की मौत, रिकॉर्ड 541 नए केस आए

Thu, 29 Apr 2021 11:01 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Corona: Three dead, including woman, record 541 new patients found
जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। वीरवार को जिले में रिकॉर्ड 541 कोरोना मरीज आए हैं। वहीं तीन कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। अब तक जिले में 33 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में वीरवार को 541 नए कोरोना संक्रमित केस आए हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 9079 हो गई है। उन्होंने बताया कि वीरवार को 174 कोरोना मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 7302 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं। 28 अप्रैल को कोरोना संक्रमण के कारण नांगल चौधरी, भांखरी व ईदगाह कॉलोनी नारनौल के एक-एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। अब तक जिले में 33 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि कोरोना के 1744 केस अभी भी एक्टिव हैं। जिले में 29 अप्रैल तक 164498 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 94722 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 197646 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 4581 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। दूसरी ओर हेल्थ विभाग की रिपोर्ट में जिले के कई गांवों में महामारी ने विकराल रुप धारण कर लिया है। इसमें तिगरा गांव, पथेरा व कौथल खुर्द शामिल हैं। इस गांवों में काफी मरीज आए हैं।
विज्ञापन

एक महिला समेत तीन की मौत
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एक महिला समेत तीन कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इसमें 80 साल के नांगल चौधरी के एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित था। दूसरा 33 वर्षीय युवक भांखरी गांव का था और कोरोना संक्रमण से जूझ रहा था। तीसरा 54 वर्षीय महिला ईदगाह कॉलोनी में रहती थी। तीनों का कोरोना प्रोटाकाल के अनुसार अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाछौद निवासी रिटायर्ड सीएमओ के बेटे की रोहतक में मौतमंडी अटेली। गांव मिर्जापुर-बाछौद निवासी रिटायर्ड सीएमओ के 30 वर्षीय बेटे का रोहतक में एक निजी अस्पताल में कोविड-19 से मौत हो गई। उसका रोहतक मेें अंतिम संस्कार कर दिया। पिछले छह दिनों से वेंटिलेंटर पर था। गांव में वीरवार को मौत की खबर से गांव में मातम छा गया। रिटायर्ड सीएमओ काफी समय से रोहतक में परिवार के साथ रह रहे थे। उनका बेटा एमबीए की पढ़ाई कर आईसीआई बैंक पानीपत में कार्यरत था। मृतक का पिता रिटायर्ड सीएमओ, बहन एम्स दिल्ली में डॉक्टर, चाचा भी चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर, मामा-मामी भी डॉक्टर हैं। चिकित्सकों का कहना हैं कि संक्रमण के बचने के लिए घरों में रहे तथा अति आवश्यक कार्य होने पर ही बाहर मास्क व सामाजिक दूरी का ध्यान रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed